Move to Jagran APP

भाजपा ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र की जनता के साथ धोखा किया शिवसेना ने, बोले केशव प्रसाद मौर्य

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना ने भाजपा को धोखा दिया है। अगर शिवसेना दगाबाजी नहीं करती तो वहां आसानी से भाजपा की सरकार बन जाती।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sun, 24 Nov 2019 07:55 PM (IST)Updated: Sun, 24 Nov 2019 09:09 PM (IST)
भाजपा ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र की जनता के साथ धोखा किया शिवसेना ने, बोले केशव प्रसाद मौर्य
भाजपा ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र की जनता के साथ धोखा किया शिवसेना ने, बोले केशव प्रसाद मौर्य

बलिया, जेएनएन। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना ने भाजपा को धोखा दिया है। अगर शिवसेना दगाबाजी नहीं करती तो वहां आसानी से भाजपा की सरकार बन जाती। वह चितबड़ागांव के महरेव में कार्यक्रम के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा की सरकार को अपना पूरा समर्थन दिया। भाजपा और शिवसेना गठबंधन को पूरा बहुमत मिला। लेकिन शिवसेना ने भाजपा के साथ विश्वासघात किया। यह भाजपा ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की जनता के साथ किया गया धोखा है। उन्होंने कहा कि अगर शिवसेना ने ऐसा नहीं की होती तो वहां ऐसी परिस्थिति आती ही नहीं आती। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा गई प्रमुख योजनाओं की भी जानकारी दी। राममंदिर के शिलान्यास की तिथि के सवाल पर उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। इस मौके पर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, मंत्री उपेंद्र तिवारी, आनंद स्वरूप शुक्ला आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

यूपी में 2022 में भी बनेगी भाजपा की ही सरकार

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि यूपी में 2022 में फिर कमल खिलेगा और भाजपा की ही सरकार बनेगी। देश की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार गरीबों, किसानों व नौजवानों के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। वे श्री दंत्तोपन्त ठेंगड़ी जन्म शताब्दी वर्ष पर पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मारक अनुसंधान व आरोग्य केंद्र के द्वारा आयोजित शिलान्यास व लोकार्पण समारोह में चितबड़ागांव कस्बे के महरेव में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी जी की सरकार द्वारा किए गए विकास का फल 2019 में लोकसभा चुनाव में जनता ने दिया है। हमारी सरकार ने गरीब वर्ग के असल दर्द को समझने का प्रयास किया है, यही वजह है कि जनता हमारे साथ है।

कहा कि प्रत्येक ढाई सौ की आबादी वाले गांवों को पक्की सड़क से जोडऩे का कार्य तेजी से चल रहा है। बड़े एक्सप्रेस-वे के करीब के गांवों को सर्विस लेन से जोडऩे का निर्णय हमारी सरकार ने लिया है। भाजपा की जहां भी सरकार है विकास का ही उसका मुख्य लक्ष्य है। जनता के भरोसे को हम कभी टूटने नहीं देंगे। गरीबों के लिए संचालित योजनाओं से हर गरीब के आंगन में खुशहाली है। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अपने संबोधन की शुरूआत वीरों की धरती जवानों का देश, बागी बलिया उत्तर प्रदेश को नमन करते हुए व मंगल पांडेय, जेपी व चंद्रेशखर का स्मरण करते की। इस पर सभा में मौजूद लोगों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि धरती फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी ने 2012 में विपरीत परिस्थितियों में कमल खिलाया था। आज इन्होंने जो भी मांगा है सब कार्य कराए जाएंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने महरेव में ठेंगड़ी शताब्दी भवन सहित कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस मौके पर खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, सांसद रविंद्र कुशवाहा, मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, विधायक सुरेंद्र सिंह, विधायक संजय यादव, विधायक धनन्जय कन्नौजिया, पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह व पूर्व मंत्री राजधारी सिंह आदि भी मौजूद थे। आभार पं. दीनदयाल आरोग्य केंद्र के संयोजक अजय व संचालन राजीव मोहन चौधरी ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.