Move to Jagran APP

देव दीपावली से पूर्व गंगा घाटों से नहीं हटी बाढ़ के बाद जमी सिल्ट, महासमिति के पदाधिकारियों में बढ़ी बेचैनी

देव दीपावली मंगलवार को है लेकिन अभी भी दो दर्जन से अधिक घाटों पर सिल्ट जमा है और नगर निगम की ओर से किए जाने वाले प्रकाश व्यवस्था का हाल बुरा है।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 10:35 AM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 10:37 AM (IST)
देव दीपावली से पूर्व गंगा घाटों से नहीं हटी बाढ़ के बाद जमी सिल्ट, महासमिति के पदाधिकारियों में बढ़ी बेचैनी
देव दीपावली से पूर्व गंगा घाटों से नहीं हटी बाढ़ के बाद जमी सिल्ट, महासमिति के पदाधिकारियों में बढ़ी बेचैनी

वाराणसी, जेएनएन। देव दीपावली मंगलवार को है लेकिन अभी भी दो दर्जन से अधिक घाटों पर सिल्ट जमा है और नगर निगम की ओर से किए जाने वाले प्रकाश व्यवस्था का हाल बुरा है। इसे देखते हुए केंद्रीय देव दीपावली महासमिति के पदाधिकारियों की बेचैनी और नाराजगी बढ़ गई है। सुबह संस्कृति और पर्यटन तथा धमार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, नगर आयुक्त गौरांग राठी, घाटों की सफाई करने वाली एजेंसी आइएलएंडएफएस, और केंद्रीय देव दीपावली महासमिति के वागीश दत्त मिश्रा ने खिड़किया घाट से असि घाट तक नौका से निरीक्षण किया। इस दौरान कई घाटों पर सिल्ट और गंदगी पाई गई।

loksabha election banner

राजघाट, खिड़किया घाट, दरभंगाघाट, असि घाट, लाली घाट, हरिश्चंद्र घाट, सिंधिया घाट सहित कई घाटों पर गंदगी जमा है। लाली घाट के लाली बाबा का कहना है कि काफी संख्या में लोग देव दीपावली देखने आते हैं इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन की ओर से घाटों पर प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हरिश्चंद्र घाट के गुप्तेश्वर चौधरी और किशन शर्मा का कहना है कि सिल्ट नहीं हटने से दीपक जलाने में दिक्कत होगी। पंचगंगा के विकास यादव का कहना है कि बिंदू माधव से पंचगंगा घाट जाने वाली सीढिय़ों पर काफी सिल्ट और गंदगी जमी है। इससे महापर्व के आयोजन में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से समस्या से समाधान कराने की मांग की है। इस संबंध में नगर आयुक्त गौरंाग राठी का कहना है कि समय से पहले घाटों की सफाई करा ली जाएगी। 

370 कनस्टर तेल बांटा

केंद्रीय देव दीपावली महासमिति के अध्यक्ष वागीश दत्त मिश्रा ने बताया कि रविवार की शाम को 370 कनस्टर तेल दीपक जलाने के लिए लोगों को दिया गया। उन्होंने बताया कि राजघाट में लक्ष्मण सिंह, राजू कनौज्जिया और अर्पित साहू, मैैदागिन पर दीपक यादव, गोदौलिया में विकास कुल और विकास औढेकर और असि घाट पर बलराम मिश्रा और सुरेंद्र जैन को जिम्मेदारी दी गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.