Move to Jagran APP

बनारस के नौ अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने काशी के मनीषा थपरियाल को दी बधाई

प्राथमिक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकसेवा आयोग से माध्यमिक विद्यालयों के लिए चयनित 3117 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। आनलाइन नियुक्ति पत्र समारोह में बनारस के नौ अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र मिला।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 03:20 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 03:38 PM (IST)
बनारस के नौ अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने काशी के मनीषा थपरियाल को दी बधाई
मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को लोकसेवा आयोग से माध्यमिक विद्यालयों के लिए चयनित 3117 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।

वाराणसी, जेएनएन। प्राथमिक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकसेवा आयोग से माध्यमिक विद्यालयों के लिए चयनित 3117 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। आनलाइन नियुक्ति पत्र समारोह में बनारस के नौ अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र मिला। नियुक्ति पत्र मिलते ही अभ्‍यर्थियों के चेहरे खिल उठे। मुख्‍यमंत्री ने बनारस की चयनित अभ्यर्थी मनीषा थपरियाल को बधाई दी। सीएम ने कहा कि मन लगाकर पढ़ाएं और बनारस की एक अलग ही पहचान बनाएं।

loksabha election banner

छह चयनित शिक्षक नहीं पहुंचे एनआइसी सभागार

जनपद के नवनियुक्त 15 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने के लिए एनआइसी सभागार में शुक्रवार को बुलाया गया था, हालांकि केवल नौ शिक्षक ही नियुक्ति पत्र लेने पहुंचे थे। किन्ही कारणवश छह चयनित शिक्षक नहीं पहुंच सके थे। मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ से ही आनलाइन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी करने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने जनपद की नवनियुक्त शिक्षक मनीषा थपलियाल से बात की। कहा कि शिक्षक ही छात्रों के भविष्‍य को सही मार्ग दिखाते हैं और यही छात्र आगे चलकर देश को मजबूत बनाने का काम करते हैं।

योगी ने थपरियाल से कहा- विद्यालय का नाम रोशन करो

थपरियाल के चयनित होने पर उन्‍होंने शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने मनीषा से कहा कि खूब मेहनत से पढ़ाओ और विद्यालय का नाम रोशन करो ताकि काशी की एक अलग पहचान हो सके। मुख्यमंत्री ने मनीषा से पूछा कि आज कैसा महसूस कर रहीं हैं। इस पर मनीषा ने कहा कि उसे बहुत खुशी हुई है। मनीषा ने सीएम के प्रति आभार भी जताया। पर्यटन और धर्माथ कार्य राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटा।इस मौके पर जिलाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और शिक्षाधिकारी भी मौजूद थे।

      इन्हें मिला नियुक्ति पत्र

  • संस्कृत में मनिषा थपरियाल
  • संस्कृत में खुशबू गुप्ता
  • अंग्रेजी में राहुल पाठक
  • अंग्रेजी में जनार्दन सिंह
  • अंग्रेजी में अमित कुमार
  •  संस्कृत में  सुनील कुमार
  • अंग्रेजी मेंआरती 
  • अंग्रेजी में सूरज कुमार मिश्रा
  • जीव विज्ञान राजू यादव

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.