जौनपुर में शादी सै लौट रहे बालक की गोली मारकर हत्या, पुलिस हादसे की जांच में जुटी
जाैनपुर जिले में चंदवक थाना क्षेत्र के पतरही राजभर बस्ती के 12 वर्षीय बालक छोटू राजभर पुत्र दुःखी राजभर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 12:03 PM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 12:03 PM (IST)
जौनपुर, जेएनएन। चंदवक थाना क्षेत्र के पतरही राजभर बस्ती के 12 वर्षीय बालक छोटू राजभर पुत्र दुःखी राजभर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव में ही रामचंदर दीक्षित के घर शादी थी, रात करीब 11 बजे खाना खाकर हम उम्र करीब पांच लड़के साथ थे। रास्ते में इसको छोड़ कर सभी शौच करने चले गए। वापस लौट कर देखा तो छोटू राजभर छटपटा रहा था। इसके सभी साथी किसी तरह उठा कर घर ले गए। घर पहुंचते ही किशोर की मौत हो गई। घटना की सूचना परिजन सुबह देर से पुलिस को दिए। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। घटना के कारणों का दोपहर तक पता नहीं चल पा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें