Move to Jagran APP

PM के सांसद आदर्श ग्राम नागेपुर में बेटियों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

प्रधानमंत्री के सांसद आदर्श ग्राम नागेपुर में मिशन शक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोक समिति आश्रम में जन चौपाल लगायी गयी। जहां गांव की बेटियों और महिलाओं को महिला सुरक्षा स्वावलंबन व सम्मान के बारे में जागरूक किया गया।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 03:28 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 03:28 PM (IST)
PM के सांसद आदर्श ग्राम नागेपुर में बेटियों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक
नागेपुर में मिशन शक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोक समिति आश्रम में जन चौपाल लगायी गयी।

वाराणसी, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांसद आदर्श ग्राम नागेपुर में मिशन शक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोक समिति आश्रम में जन चौपाल लगायी गयी। जहां गांव की बेटियों और महिलाओं को  महिला सुरक्षा, स्वावलंबन व सम्मान के बारे में जागरूक किया गया। लोक समिति, आशा ट्रस्ट और थाना मिर्जामुराद द्वारा आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में मौजूद मिर्जामुराद थाना एसआइ बृजेश सिंह ने बताया कि बेटियां आजकल पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।

loksabha election banner

वक्‍ताओं ने कहा कि समाज में फैली बुराइयों को देखते हुए चुप बैठने की बजाय उनके खिलाफ आवाज उठाना बहुत ही जरूरी है। अगर किसी को कहीं भी महिला या बेटी के साथ बदसुलूकी होते हुए दिखाई दे तो निडर होकर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 118, 112, 1090 तथा 1098 पर शिकायत दर्ज कराएं। शिकायतकर्ता का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा। महिलाओं से ही देश का सम्मान हो रहा है। आशा सामाजिक विद्यालय के प्रधानाचार्य  श्यामसुन्दर मास्टर ने बताया कि एक महिला ही इस समाज का वह अंग है जिसके बिना समाज का होना असम्भव है। इस दौरान  किशोरी संगठन की संयोजिका सोनी ने कहा कि अपराध रोकने के लिए अपराध का विरोध करना जरूरी है और सही समय से उसकी जानकारी पुलिस दें।

महिला समूह की संयोजिका अनीता पटेल ने कहा कि महिला सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मसुरक्षा का वातावरण पैदा करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसमें अपराधों से बचने व अपराधियों को सबक सिखाने के लिए लड़कियों और महिलाओं में हिम्मत आएगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बृजेश सिंह सत्य प्रकाश गजेंद्र सिंह मीनू सिद्धार्थ रामबचन, श्यामसुन्दर, सुनील, अमित, पंचमुखी, अनीता, सोनी, विनोद, आशा, सरोज, सीमा, समा बानो, मनजीता, मधुबाला, शिवकुमार व आशा सामाजिक विद्यालय की छात्राएं व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.