Move to Jagran APP

जौनपुर के मल्हनी उपचुनाव में बढ़े 20 हजार से अधिक मतदाता, प्रशासन की तैयारी अंतिम चरण में

जौनपुरमल्हनी विधानसभा उपचुनाव के लिए कभी भी चुनाव आयोग की अधिसूचना जारी हो सकती है। विधायक पारसनाथ यादव के निधन से खाली हुई इस सीट पर मुकाबला रोचक होने के आसार हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से इस बार 20 हजार से अधिक मतदाता जुड़े हैं।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 09:26 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 09:26 PM (IST)
जौनपुर के मल्हनी उपचुनाव में बढ़े 20 हजार से अधिक मतदाता, प्रशासन की तैयारी अंतिम चरण में
मल्हनी में वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से इस बार 20 हजार से अधिक मतदाता जुड़े हैं।

जौनपुर, जेएनएन। मल्हनी विधानसभा उपचुनाव के लिए कभी भी चुनाव आयोग की अधिसूचना जारी हो सकती है। विधायक पारसनाथ यादव के निधन से खाली हुई इस सीट पर मुकाबला रोचक होने के आसार हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से इस बार 20 हजार से अधिक मतदाता जुड़े हैं। ऐसे में जीत हार के लिए यह मतदाता भी निर्णायक साबित होंगे। पूर्व में जहां मल्हनी विधानसभा में तीन लाख 41 हजार 881 मतदाता थे, अब वर्ष 2020 में मतदाताओं की संख्या तीन लाख 62 हजार 365 हो गई है। मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के लिए नामांकन से एक दिन पूर्व तक आवेदन किया जा सकता है। सभी विधानसभा में मतदाता पुनरीक्षण का कार्य निरंतर चल रहा है।

loksabha election banner

मल्हनी में जनसंख्या

मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में अगर आबादी की बात करें तो यहां कुल आबादी करीब पांच लाख 39 हजार 527 होगी। इसमें पुरुषों की जनसंख्या दो लाख 67 हजार 969 हैं तो महिला जनसंख्या दो लाख 71 हजार 558 है। यहां पर कुल आबादी के सापेक्ष 64.30 फीसद मतदाता है।

एक नजर में मतदाताओं पर

367 मल्हनी विधानसभा

वर्ष-कुल मतदाता-पुरुष-महिला-अन्य

2017-तीन लाख 41 हजार 881-एक लाख 78 हजार 144-एक लाख 63 हजार 719-18

2020-तीन लाख 62 हजार 362-एक लाख 88 हजार 993-एक लाख 73 हजार 354-18

सभी विधानसभा में निरंतर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है

सभी विधानसभा में निरंतर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए नामांकन से एक दिन पहले तक आवेदन कर सकता है। निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार काम चल रहा है।

-राम प्रकाश, उप जिला निर्वाचन अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.