बच्ची के साथ दुष्कर्म, तबियत बिगड़ी, पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम 9 वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया बालिका की तबियत बिगड़ने पर आरोपी फरार हो गया।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Tue, 12 Mar 2019 11:30 AM (IST)Updated: Tue, 12 Mar 2019 11:30 AM (IST)
जौनपुर, जेएनएन। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम 9 वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। बालिका की तबियत बिगड़ने पर आरोपी फरार हो गया। बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में युवक के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
पीड़ित बालिका वह अपने घर पर थी। इसी दौरान पड़ोस का युवक राम अवतार टीवी दिखाने के बहाने अपने घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे बालिका की तबियत बिगड़ गई। आरोपित युवक इस दौरान घर छोड़कर फरार हो गया। जानकारी होने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बस्ती के लोग आक्रोशित होकर काफी संख्या में थाने पहुंच गए। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश की जा रही है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। घटना के समय युवक के घर में कोई मौजूद नहीं था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें