Move to Jagran APP

आल इंडिया पद्मश्री मो.शाहिद स्मृति हॉकी प्रतियोगिता में दो टीमों की ओर से 15 गोल

सीएजी दिल्ली और ओएनजीसी दिल्ली ने शुक्रवार को आल इंडिया पद्मश्री मोहम्मद शाहिद स्मृति हॉकी प्रतियोगिता में शानदार जीत दर्ज की।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 08:23 PM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 08:23 PM (IST)
आल इंडिया पद्मश्री मो.शाहिद स्मृति हॉकी प्रतियोगिता में दो टीमों की ओर से 15 गोल
आल इंडिया पद्मश्री मो.शाहिद स्मृति हॉकी प्रतियोगिता में दो टीमों की ओर से 15 गोल

वाराणसी, जेएनएन। सीएजी दिल्ली और ओएनजीसी दिल्ली ने शुक्रवार को आल इंडिया पद्मश्री मोहम्मद शाहिद स्मृति हॉकी प्रतियोगिता में शानदार जीत दर्ज की। दोनों टीमों ने 15 गोल दागे। डा. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर के एस्ट्रो टर्फ मैदान पर खेले गए पहले मैच में सीएजी दिल्ली और पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर को 8-0 से करारी शिकस्त दी।

loksabha election banner

खेल के नौवें मिनट में इमरान खान जूनियर ने गोल कर सीएजी दिल्ली को 1-0 की बढ़त दिला दी। 20वें मिथिलेश कुमार ने गोल कर स्कोर 2-0 किया। एक ही मिनट बाद इमरान खान जूनियर ने गोल कर बढ़त 3-0 कर दी। चौथा गोल 35वें मिनट में मिथिलेश कुमार ने किया।  43वें मिनट में तिग्गा ने गोल कर स्कोर 5-0 किया। छठा गोल  45वें मिनट में महेंद्र कुमार रावत ने किया। खेल के  52वें मिनट में तिग्गा ने सातवां गोल किया। खेल के 53वें मिनट में टिकेइ कुजुर ने गोल कर स्कोर 8-0 कर दिया। हूटर बजने तक यही स्कोर रहा। 

दूसरे मैच में ओएनजीसी दिल्ली ने उत्तराखंड एकादश को 7-0 से धोया।

ओएनजीसी की ओर से गोल करने की शुरुआत अजय यादव ने खेल के 12वें मिनट में की। 1-0 से आगे होने के बाद ओएनजीसी की टीम ने आक्रमण की झड़ी लगा दी। 15वें मिनट में संदीप अंटिल ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। एक ही मिनट बद नीलम एक्सेस ने गोल कर स्कोर 3-0 किया। चौथा व पांचवां गोल दिवाकर राम ने 23वें व 29 मिनट में दागा। 47वें मिनट में संदीप अंंटिल ने गोल कर स्कोर 6-0 किया। अजय यादव ने 55वें मिनट में गोल कर ओएनजीसी को 7-0 की अजेय बढ़त दिला दी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.