लोकसभा चुनाव : मतदान प्रतिशत बढ़ाने में कारगर साबित होंगे मॉडल व पिंक बूथ
वाराणसी संसदीय क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में मॉडल और पिंक बूथ अहम भूमिका निभाएंगे क्योंकि इन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
वाराणसी, जेएनएन। वाराणसी संसदीय क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में मॉडल और पिंक बूथ अहम भूमिका निभाएंगे क्योंकि इन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
स्वीप की आइकॉन नीलू मिश्रा ने बताया कि मॉडल बूथ पर घुसते ही पहला काउंटर क्या मैं आपकी सहायता कर सकता हूं का होगा। जहां पर बीएलओ बैठेंगी जो मतदाताओं को कई जानकारियां देंगी। दूसरा काउंटर सीनियर सिटीजन और दिव्यांगों का होगा। यहीं पर व्हील चेयर उपलब्ध रहने के साथ एनएसएस के स्वयंसेवक मौजूद रहेंगे। तीसरा काउंटर किड्स बूथ होगा जहां पर बच्चों के खेलने के लिए खिलौने होंगे ताकि मतदान करने जाने से वाले महिला यहां पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की देखेरख में अपने बच्चों को छोड़ सके। इसके आगे वाला काउंटर गर्भवती महिलाओं का होगा। यहां पर ठंडा पेयजल और छाछ की व्यवस्था होगी। इसके अलावा मुख्य मतदान स्थल के सामने सेल्फी प्वाइंट होगा। जहां पर मतदाता यादगार के लिए फोटो खींच सकते हैं।
इतने बनें हैं मॉडल बूथ
कैंट: 44, उत्तरी: 32, दक्षिणी: 21, सेवापुरी: 06 व रोहनियां: 04
वाराणसी संसदीय क्षेत्र में 107 मॉडल बूथ हैं।
पिंक बूथ की ये होगी विशेषता
पिंक बूथ पर पीठसीन अधिकारी से लेकर मतदानकर्मी व सुरक्षाकर्मी तक महिला होंगी ताकि महिलाएं बिना किसी भय के मतदान कर सके। इसके अलावा बूथ की सजावट तो पिंक कलर से होगी ही साथ ही ईवीएम व वीपीपैट का आवरण भी पिंक कलर का होगा। महिलाओं के मन में निर्वाचन आयोग यह भी डालना चाहती है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिलाएं ही आधुनिक हथियार के साथ तैनात है। इन केंद्रों पर महिलाओं के लिए शौचालय और पीने के पानी की भी व्यवस्था रहेगी।
उत्तरी: यूपी कालेज, भोजूवीर।
दक्षिणी: नगर महापालिका विद्यालय, पत्थर गली।
कैंट: बालिका प्राइमरी पाठशाला, छावनी।
सेवापुरी: एसबीपी इंटर कालेज, डंगहरिया।
रोहनियां :प्राथमिक विद्यालय ,नरसर।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप