Move to Jagran APP

Mission UP 2022 : सलमान खुर्शीद ने हर वर्ग से पूछा हाल, कहा घोषणा पत्र बना कर सरकार से करेंगे सवाल

Mission UP 2022 शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर काशी आए पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने हर वर्ग को पार्टी से जोड़ते हुए संवाद किया। उनकी समस्याओं को सुना और उसे अपने घोषणा पत्र में शामिल करने का वादा किया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sun, 19 Sep 2021 08:16 PM (IST)Updated: Sun, 19 Sep 2021 08:16 PM (IST)
Mission UP 2022 : सलमान खुर्शीद ने हर वर्ग से पूछा हाल, कहा घोषणा पत्र बना कर सरकार से करेंगे सवाल
बनारस आए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद (दाएं से दूसरे) ने मिंट हाउस नदेसर पर कचौड़ी-जलेबी का स्वाद लिया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। आगामी वर्ष 2022 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अब धीरे-धीरे चुनावी मूड में आ रही है। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर काशी आए पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने हर वर्ग को पार्टी से जोड़ते हुए संवाद किया। उनकी समस्याओं को सुना और उसे अपने घोषणा पत्र में शामिल करने का वादा किया। कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस बार गदगद थे कि उनकी बातों को सुना और समझा जा रहा है। अपने काशी दौरे में उन्होंने हर कार्यकर्ता को भरपूर समय दिया।

loksabha election banner

पराड़कर स्मृति भवन सभागार में उन्होंने बुनकरों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों, किसानों, मुसलमानों, पाल समाज, कुम्हारों सहित आम जनता की मूल समस्या बिजली, महंगाई पर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उनकी बातों को उनके साथ आई टीम ने नोट किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि मनभेद भुलाकर चुनाव की तैयारी में जुटें। संवाद के दौरान शैलेंद्र सिंह, मनीष चौबे, संजय चौबे, ओपी ओझा, मनीष मोरोलिया, प्रिंस राय, कुंवर विश्वनाथ, प्रमोद पांडेय, ऋतु पांडेय, अमृता पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

चखा बनारसी व्यंजनों का स्वाद

पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने सुबह नदेसर स्थित एक दुकान पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बनारस का सुप्रसिद्ध सुबह का नाश्ता सुबह-ए-बनारस (कचौड़ी-जलेबी-दही) का स्वाद चखा। कहा कि बनारस की हर चीज अद्भुत है। आधुनिकता इसके आगे फीकी है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता का पूछा कुशलक्षेम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतीश चौबे की अस्वस्थता की सूचना मिलने पर सलमान खुर्शीद पांडेयपुर खजुरी स्थित उनके घर उनका कुशलक्षेम पूछने पहुंचे। शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने घोषणा पत्र पर चर्चा की। कहा, जल्द स्वस्थ होइए, आप सब की बदौलत ही पार्टी चुनाव मैदान में उतर रही है।

हज समिति से किया वादा, सरकार बनी तो काशी में बनेगा हज हाउस 

काशी दौरे के दौरान उन्होंने पूर्वांचल हज सेवा समिति के पदाधिकारियों से बैठक की। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनीं तो काशी में हज हाउस का निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान तारिक हसन बबलू ने इसे घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए एक पत्र भी सौंपा।

रूठे कार्यकर्ताओं को मनाया, एक मंच पर बैठाया

बनारस में कांग्रेस पार्टी के दो गुटों की चर्चा जगजाहिर है। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद को इस बात का अंदेशा पहले से ही था। काफी सुझबूझ के साथ रविवार सुबह वह खजुरी स्थित एक वरिष्ठ नेता के घर गए। वहां पहले से मौजूद एक गुट से उन्होंने नाराजगी का कारण जाना। इस पर उन्होंने कहा कि इन सब बातों से ऊपर उठिए। चुनाव सिर पर है। सभी कार्यकर्ता एक साथ पार्टी हित में काम करें। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने दोनों गुटों के मुखिया को एक मंच पर बैठा दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.