मंत्री सुरेश पासी ने मऊ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बांध की मरम्मत के साथ राहत कार्य तेज चलाने का दिया निर्देश
मऊ के मधुबन तहसील क्षेत्र में गुरुवार को जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश पासी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया और बांध की मरम्मत के साथ राहत कार्य तेज चलाने का निर्देश दिया।
मऊ, जेएनएन। मधुबन तहसील क्षेत्र में गुरुवार को जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश पासी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया और चक्की मूसाडोही में नाव हादसे के शिकार हुए ग्रामीणों के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उनके हर दुख में सहभागिता निभाने का भरोसा दिया।
मधुबन बाजार के कठघरा शंकर तिराहे पर स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन करने के उपरांत गजियापुर स्थित बगही के पास बीते दिनों टूटे रिंग बांध का निरीक्षण किया और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जानकारी हासिल किया। तत्पश्चात चक्की मूसाडोही में बाढ़ पीडि़तों को खाद्यान्न का वितरण करते हुए बीते दिनों नाव हादसे में जान गंवाने वाले चार बच्चों और दो महिलाओं के परिजनों से मुलाकात कर उनको सांत्वना दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस समय पूरा विश्व कोरोना जैसे वैश्विक महामारी से जूझ रहा है। प्रदेश के दर्जनों जनपद बाढ़ की चपेट में हैं। इस बीच प्रदेश सरकार कोरोना के साथ ही बाढ़ की समस्या से पूरी तन्मयता के सख्त निपटने का काम कर रही है। पीडि़तों को किसी प्रकार की दिक्कत या बाढ़ राहत में किसी प्रकार की लापरवाही बरतने पर संबंधित को बख्शा नही जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के साथ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
शहीद स्मारक पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण करने पहुंचे जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश पासी का कठघरा शंकर स्थित शहीद स्मारक पर भाजपा के भरत भैया, राधेश्याम सिंह, आलोक मल्ल, बबलू ठठेरा, राजीव कुमार पांडेय, मनोज गुप्त, प्रवीण मिश्र ने जोरदार स्वागत किया। क्षेत्रीय नेताओं ने बाढ़ की समस्याओं से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया।
बाढ़ ही नहीं, बरसाती पानी से भी तबाही
बलिया के टीएस एस बंधा के उत्तर साइड सरयू नदी के बाढ़ से तो बंधे के दक्षिण बरसात के पानी से किसानों की फसलों की बर्बादी जारी है। कई गांवों के घरों में पानी प्रवेश करने से टापू जैसे हालत उत्पन्न हो गए हैं। भैसहां के पासवान बस्ती में दर्जन भर घरों में पानी घुस गया है। रेवती से कुसौरीकला जाने वाले मार्ग से भैसहां के ङ्क्षभसिया बीन व राजभर बस्ती जाने वाला संपर्क मार्ग का 100 मीटर लंबा पानी में डूब गया है।