Move to Jagran APP

कोरोना मृतकों के घर श्रद्धासुमन अर्पित करने घर जाएंगे मंत्री, सांसद और विधायक

उत्‍तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। हर कार्यकर्ता अनमोल व भाजपा परिवार का अभिन्न अंग है। कोरोना काल में दिवंगत हुए पार्टी कार्यकर्ताओं के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Mon, 14 Jun 2021 08:50 AM (IST)Updated: Mon, 14 Jun 2021 08:50 AM (IST)
कोरोना मृतकों के घर श्रद्धासुमन अर्पित करने घर जाएंगे मंत्री, सांसद और विधायक
उत्‍तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है।

वाराणसी, जेएनएन। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। हर कार्यकर्ता अनमोल व भाजपा परिवार का अभिन्न अंग है। कोरोना काल में दिवंगत हुए पार्टी कार्यकर्ताओं के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कोरोना काल में दिवंगत हुए भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं व प्रबुद्धजनों को श्रद्धांजलि अर्पित करने बनारस आए स्वतंत्रदेव सिंह ने मीडिया से अनौपचारिक वार्ता में कहा कि कोरोना महामारी देश में भयावह संकट बन कर आई। इससे विकट स्थिति उत्पन्न हुई। दुखद परिणाम यह हुआ कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समाज के प्रबुद्धजनों को भी जान गंवानी पडी।

loksabha election banner

इस संकट की घड़ी में पार्टी ने निर्णय लिया कि समाज के ऐसे दिवंगत लोगों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए मंत्री, सांसद, विधायक उनके घर जाएंगे। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत लोगों को अपने श्रीचरणों में स्थान दे व उनके परिवरीजनों को दुख सहने की शक्ति दें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना की दूसरी लहर में खुद संक्रमित होने के बावजूद 24 करोड जनता की सेवा में डटे रहे। जिलों में स्वयं जाकर लोगों से मिले। उनकी दिक्कतों को जाना और दूर किया। पर्याप्त बेड, आक्सीजन, दवाइयां आदि उपलब्ध करवाई। परिणाम, अल्प समय में कोरोना पर नियंत्रण पा लिया गया।

विपक्षी अफवाह फैलाकर कर रहे गुमराह

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना संकट में विपक्षी दल सिर्फ अफवाह फैलाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इससे समस्या और बढ़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता व कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के मजबूत प्रबंधन से अल्प समय में कोरोना पर नियंत्रण पाकर एक मिसाल कायम हुई। सबका साथ सबका विकास की मूल धारणा के साथ आगे बढ़ने वाली भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश का सबसे ज्यादा विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि 2022 के विधान सभा चुनाव के लिए पार्टी का हर कार्यकर्ता तैयार हैं। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख चुनाव को गंभीरता से लेने के लिए कार्यकर्ताओं को सचेत किया।

इन प्रबुद्धजनों व कार्यकर्ताओं के घर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष

-नमामि गंगे प्रकल्प के क्षेत्र संयोजक स्व. मार्कंडेय वर्मा के सुडिया (बुलानाला) आवास पर

-स्व. डा. अश्वनी जैन के कमच्छा, गुरुबाग के पार्वतीपुरी कालोनी आवास पर

-ख्यात शास्त्रीय गायक पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र की धर्मपत्नी व पुत्री के निधन पर बिरदोपुर स्थित आवास पर

-संघ के विभाग कार्यवाह स्व.रत्नदीप अग्रवाल के महमूरगंज स्थित आवास पर

-सरायनंदन खोजवां के आशुतोष नगर कॉलोनी स्थित स्व. नंदन वर्मा के आवास पर

-बीएचयू के महामनापुरी कालोनी स्थित स्व. प्रो. रेवा प्रसाद द्विवेदी के आवास पर

-काशी क्षेत्र के मंत्री स्व. मोहितोष नारायण सिंह के निवास स्थान नगवां (रविदास पार्क)

-नगवां स्थित महिला मोर्चा की पूर्व महानगर अध्यक्ष स्व. पूनम पांडेय के आवास पर

-कर्मदेश्वर मंडल के उपाध्यक्ष स्व. रवींद्र कुमार पटेल "रिंकू" के सूजाबाद स्थित आवास पर

-सेक्टर संयोजक स्व. सतेंद्र चौबे के कटन मिल, नाटी इमली स्थित आवास पर

-बहोरनपुर (शूलटंकेश्वर मंडल) स्थित जिला कार्यसमिति के सदस्य स्व. शिवशंकर राजभर के आवास पर

संगठन के निर्देशों का कार्यकर्ताओं ने किया पालन

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के वाराणसी दौरे पर भाजपा संगठन द्वारा कार्यकर्ताओं को पहले ही निर्देश दे दिया गया था कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कोरोना काल में दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं के आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने काशी प्रवास पर है, इसलिए कहीं भी कोई स्वागत नहीं करना है न ही नारेबाजी करनी है। इसका कार्यकर्ताओं ने अक्षरशः पालन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, डा. सुदामा पटेल, अजय सिंह, राकेश शर्मा, केदार सिंह, नवरतन राठी, सुधीर मिश्रा, नंदजी पांडेय, डा सुनील मिश्रा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.