Move to Jagran APP

वाराणसी में जरूरतमंद किशोरियों में बांटी दवा, सेनिटेशन किट और पौष्टिक आहार

वाराणसी जिले में आशा ट्रस्ट और लोक समिति संस्था की तरफ से चलाए जा रहे कोरोना राहत-कार्य अभियान के तहत शुक्रवार को लालपुर भोरकलां मनकईया और असवारी गांव में 65 जरूरतमंद किशोरियों को पौष्टिक आहार वितरित की गई।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Fri, 18 Jun 2021 01:15 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jun 2021 05:24 PM (IST)
वाराणसी में जरूरतमंद किशोरियों में बांटी दवा, सेनिटेशन किट और पौष्टिक आहार
गांव में 65 जरूरतमंद किशोरियों को पौष्टिक आहार वितरित की गई।

वाराणसी, जेएनएन। आशा ट्रस्ट और लोक समिति संस्था की तरफ से चलाए जा रहे कोरोना राहत-कार्य अभियान के तहत शुक्रवार को लालपुर, भोरकलां मनकईया और असवारी गांव में 65 जरूरतमंद किशोरियों को पौष्टिक आहार वितरित की गई। इस दौरान लड़कियों असवारी में स्वास्थ्य जांच करके दवा वितरित किया गया। लोगों को  बांटकर कोरोना महामारी में बचाव और स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी दी गयी।

prime article banner

महिला संगठन की संयोजिका अनीता ने कहा कि कोरोना महामारी में लड़कियों और महिलाओं को सेनेट्री पैड, मास्क और पोषाहार वितरण के साथ साथ उनका स्वास्थ्य जांच करके डॉक्टर के परामर्श से जरुरी दवा दिया जा रहा है। लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि कोरोना महामारी को में आराजी लाइन और सेवापुरी ब्लाक में दो माह से राहत कार्य जारी है।

अबतक 2000 से ज्यादा किशोरी लड़कियों और महिलाओं को सेनेट्री पैड, सेनेटाइजर, शैम्पू,टूथब्रश, मन्जन, महिला पैंटी, मास्क और मेडिकेटेड साबुन के साथ ही पोषण आहार में चना, सोयाबीन, मूंगफली, गुड़ और बिस्किट, च्यवनप्राश,हॉर्लिक्स जैसी पौष्टिक सामग्री दिया जा चुका है।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से सोनी, नन्दलाल मास्टर, अनीता, रमेश विश्वकर्मा ग्राम प्रधान भोरकला मनकईया, बच्चा पाण्डे, डॉ जयप्रकाश पाल, सुरेंद्र प्रताप सिंह ग्राम प्रधान टोडरपुर, दीपू सिंह, आशा, राजकुमारी, मनोरमा , अरविन्द आदि लोग शामिल रहे। संचालन किशोरी संयोजिका सोनी ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.