Move to Jagran APP

यूपी में अगली सीएम होंगी बसपा की मायावती, कार्यकर्ता कस लें कमर, बलिया में बोले भीम राजभर

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा कि 2022 में बसपा मुखिया मायावती यूपी की मुख्यमंत्री बनेंगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ता कमर कसकर अभी से इसकी तैयारी में लग जाय। बसपा संस्थापक काशीराम साहब ने कहा था कि 21वीं सदी हमारी होगी।

By saurabh chakravartiEdited By: Published: Mon, 16 Nov 2020 02:13 PM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2020 05:23 PM (IST)
यूपी में अगली सीएम होंगी बसपा की मायावती, कार्यकर्ता कस लें कमर, बलिया में बोले भीम राजभर
बलिया में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीमराजभर का स्वागत करते पूर्व केबिनेट मंत्री अम्बिका चौधरी व अन्य।

बलिया, जेएनएन। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा कि 2022 में बसपा मुखिया मायावती यूपी की मुख्यमंत्री बनेंगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ता कमर कसकर अभी से इसकी तैयारी में लग जाय। बसपा संस्थापक काशीराम साहब ने कहा था कि 21वीं सदी हमारी होगी। इसे साकार करने में सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होगी।

loksabha election banner

बसपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी के फेफना स्थित कार्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह में भीम राजभर ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार संविधान एवं लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली है। चारो तरफ अराजकता का बोलबाला है। आए दिन हो रही हत्या, लूट, दूराचार आदि घटनाएं यह साबित करती है कि प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो गया है। अब लोग उम्मीद भरी निगाहों से बसपा मुखिया मायावती की तरफ देख रहे हैं। राजभर ने कहा कि बसपा सर्वसमाज को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। राजभर समाज को यदि किसी ने सबसे अधिक मान-सम्मान दिया है तो वह बसपा है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि आम जनता 2022 में बसपा मुखिया मायावती को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं।

इसके पहले फेफना चौराहा पर बसपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर का फूल-मालाओं एवं गगनभेदी नारों के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. मदन राम, चेयरमैन केशरी नंदन त्रिपाठी, संतोष राम, जिला पंचायत सदस्य हीरालाल कौशल, नरेन्द्र धुसिया, इनल सिंह, सुरेन्द्र निषाद, महफूज आलम, रविन्द्र राजभर, अजीत राम, घनश्याम राजभर, परशुराम चौहान, शिवकुमार एडवोकेट, सुहेल वर्मा, अखिलेश राम, अश्वनी कुमार, अनिल कुमार, सुनील सिंह सोलंकी, उपेन्द्र पाण्डेय, दिनेश यादव, गामा प्रधान आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.