Move to Jagran APP

मऊ जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मनोज राय होंगे भाजपा प्रत्याशी, सपा से घोषित है रामनगीना का नाम

भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी कामेश्वर सिंह एवं जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार राय को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। समाजवादी पार्टी पहले ही रामनगीना यादव को अपना उम्मीदवार घोषित कर रखा है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Tue, 22 Jun 2021 07:32 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jun 2021 07:32 PM (IST)
मऊ जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मनोज राय होंगे भाजपा प्रत्याशी, सपा से घोषित है रामनगीना का नाम
भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार राय को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है

मऊ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी कामेश्वर सिंह एवं जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार राय को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। इस वर्ष हुए पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर 12 सहरोज से मनोज कुमार राय भाजपा प्रत्याशी के रूप में सर्वाधिक मताें से विजयी हुए थे। प्रत्याशी चयन के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उनके नाम की चयन प्रक्रिया में सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। इसके बाद भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं क्षेत्र नेतृत्व से विचार-विमर्श कर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए इन्हें अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया। मनोज राय दो बार जिला पंचायत के सदस्य एवं कोपागंज ब्लाक के प्रमुख रह चुके हैं।

loksabha election banner

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी पहले ही रामनगीना यादव को अपना उम्मीदवार घोषित कर रखा है। सपा चुनाव की तैयारियों में भी जुटी है। इधर सत्तासीन दल के अपने पत्ते नहीं खोले जाने से तमाम तरह की अफवाहों का बाजार गर्म था। हालांकि खुद मनोज राय अध्यक्ष पद की तैयारियों में काफी दिनों से जुटे हुए थे। इसी क्रम में जिला प्रभारी व जिलाध्यक्ष द्वारा मनोज राय को भाजपा का प्रत्याशी घोषित करते ही तमाम अफवाहों पर विराम लगा दिया। अब भाजपा के प्रत्याशी घोषित करने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव रोचक होने की उम्मीद जताई जा रही है।

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का आगमन आज

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा मऊ के प्रभारी कामेश्वर सिंह को किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद 23 जून को जनपद में प्रथम आगमन हो रहा है। जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कांत राय ने बताया कि जनपद के प्रभारी तथा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बुधवार को दोपहर 12 बजे पुरानी तहसील स्थित आर एस प्लाजा में आगमन होगा। यहां पूरे जनपद से आए हुए उत्साहित कार्यकर्ता इनका भव्य स्वागत करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.