मन की बात में पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बताया बूंद-बूंद पानी का महत्व
लोकसभा चुनाव बाद पहली बार आयोजित मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने बूंद-बूंद पानी का महत्व बताया। आह्वान किया कि जल संरक्षण को लेकर जनांदोलन चलाया जाए।
जौनपुर, जेएनएन। लोकसभा चुनाव बाद पहली बार आयोजित मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने बूंद-बूंद पानी का महत्व बताया। आह्वान किया कि जल संरक्षण को लेकर जनांदोलन चलाया जाए। कार्यक्रम के मद्देनजर मोहम्मद हसन डिग्री कालेज में विशेष इंतजाम किए गए थे।
मोहम्मद हसन डिग्री कालेज में प्रदेश महामंत्री व एमएलसी विद्या सागर सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज ङ्क्षसह समेत भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। यहां प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर द्वारा कार्यक्रम के मद्देनजर प्रोजेक्टर, दो बड़ी एलईडी, साउंड सिस्टम आदि की व्यवस्था की गई थी। इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. नासिर ने आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में लोकतंत्र भारत की विरासत है। इस आम चुनाव में मातृशक्ति ने जमकर वोटिंग की, महिलाओं के लिए चुनावी बूथ बनाने का कार्य किया गया। रिकार्ड 78 महिलाएं सांसद चुन कर आई हैं। जल परमात्मा का आशीर्वाद है, पानी बचाना हमारी सबसे बड़ी चुनौती। जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाना है। मैं आया नहीं हूं आप मुझे लेकर आए हैं, आपने मुझे बोलने का अवसर दिया।चुनाव के कारण मन की बात में आप से बात नहीं हो पा रही थी जिसे मैं बहुत मिस कर रहा था, नई उम्मीद के साथ नए भारत के निर्माण में आपका अभिनंदन है।
भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि जनपद के सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। कार्यकर्ताओं ने संचार माध्यमों से यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के विचारों को सुना। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वरदेव सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, सुशील मिश्र, राकेश सिंह, सुरेंद्र सिंघानिया, आशीष गुप्ता, सुनील गुप्ता सहित सेक्टर के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।