आजमगढ़ में हादसे के बाद इलाज के लिए ले जाते समय युवक ने रास्ते में तोड़ा दम
आजमगढ़ में देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चौकी गांव के समीप शनिवार को रात्रि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की मृत्यु हो गई।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sun, 10 Mar 2019 11:33 AM (IST)Updated: Sun, 10 Mar 2019 11:33 AM (IST)
आजमगढ़, जेएनएन। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चौकी गांव के समीप शनिवार को रात्रि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की मृत्यु हो गई। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के तरफकाजी गांव निवासी रमेश विश्वकर्मा (35) पुत्र मेवालाल गोसाईगंज बाजार से पढ़ाई कर मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था। देवगांव ज्यूली मार्ग पर चौकी गांव के समीप अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दिया।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल युवक काे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जौनपुर ले जाते समय रास्ते में युवक की मृत्यु हो गई। मृतक की माता उर्मिला व पत्नी वंदना का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं लड़का आर्यन 13 वर्ष सदमे में बैठा रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें