Move to Jagran APP

वाराणसी में नेशनल शूटर पर जानलेवा हमले में मुख्य आरोपित गिरफ्तार, 12 के खिलाफ हत्या का प्रयास

विजयनगरम मार्केट में हुए गोलीकांड में घायल विशाल सिंह के पिता की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास लूट व साजिश रचने के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। अगले दिन गुरुवार को मुख्य आरोपित पंकज गुप्ता को पकडऩे में पुलिस को कामयाबी मिली।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Fri, 01 Oct 2021 12:10 AM (IST)Updated: Fri, 01 Oct 2021 12:10 AM (IST)
वाराणसी में नेशनल शूटर पर जानलेवा हमले में मुख्य आरोपित गिरफ्तार, 12 के खिलाफ हत्या का प्रयास
वाराणसी में नेशनल शूटर पर जानलेवा हमले में मुख्य आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, वाराणसी। सिगरा थानाक्षेत्र के विजयनगरम मार्केट में हुए गोलीकांड में घायल विशाल सिंह के पिता की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट व साजिश रचने के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। अगले दिन गुरुवार को मुख्य आरोपित पंकज गुप्ता को पकडऩे में पुलिस को कामयाबी मिली। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती विशाल की हालत अब खतरे से बाहर है।

loksabha election banner

पिता अशोक सिंह ने दो लाज और होटल संचालकों की गोली मारने में भूमिका बताई। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने उक्त लाज और गेस्ट हाउस में वैश्यावृत्ति कराने का सीधा आरोप लगाया है। अशोक सिंह की माने तो दोनों होटल अवैध हैं और पुलिस के रहमोकरम पर संचालित होते हैं। वैश्यावृत्ति की वजह से स्थानीय महिलाओं और लड़कियों का निकलना दुश्वार हो गया है। दोनों लाज व होटल संचालक की मिलीभगत से उनके बेटे को गोली मारी गई। आरोप है कि ये सभी इस काम में होटल व लाज संचालकों की मदद करते हैं। क्षेत्र में दबंगई के बल पर उगाही भी करते हैं। इस मामले में विशाल ने अपने भाई को बताया था कि उसके हत्या हो सकती है। पुलिस मामला दर्ज कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। आरोप है कि गोली मारने के बाद विशाल के गले से सोने की चेन भी लूट ली गई थी। नामजद आरोपितों में एक परिवार के सात सदस्य भी शामिल हैं।

किशोरी संग दुराचार की शिकायत पर धराया आरोपित

खजुरी पुलिस चौकी अंतर्गत पड़ने वाले एक गांव की किशोरी संग गांव के ही सजातीय युवक ने दुराचार किया। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही हैं। आरोपित युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक कक्षा सात में पढ़ने वाली किशोरी रात में लघुशंका करने घर के बाहर निकली थी। इतने में पड़ोसी युवक ने उसे पकड़ लिया और जबरन अपने घर के भीतर ले जाकर दुराचार किया। किशोरी ने दूसरे दिन स्वजनों से आपबीती बताई। पिता ने गुरुवार की की शाम जब युवक से शिकायत की तो युवक ने उनकी पिटाई कर दी। घटना के बाद माता-पिता अपनी पुत्री को लेकर थाने पहुंचे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.