Move to Jagran APP

भदोही जिला पंचायत अध्‍यक्ष चुनाव परिणाम 2021 : अनिरुद्ध त्रिपाठी 25 में 20 मत हासिल कर बने जिला पंचायत अध्‍यक्ष

Bhadohi Zila Panchayat Chunav Result LIVE जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को मतदान सुबह 11 बजे से शुरू हो गया। इसी दिन दोपहर बाद करीब तीन बजे से मतों की गिनती भी की जाएगी। कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी चौकसी रही।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sat, 03 Jul 2021 12:00 PM (IST)Updated: Sat, 03 Jul 2021 05:41 PM (IST)
भदोही जिला पंचायत अध्‍यक्ष चुनाव परिणाम 2021 : अनिरुद्ध त्रिपाठी 25 में 20 मत हासिल कर बने जिला पंचायत अध्‍यक्ष
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को मतदान सुबह 11 बजे से शुरू हो गया।

ज्ञानपुर(भदोही), जेएनएन। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को मतदान सुबह 11 बजे से शुरू हो गया। इसी दिन दोपहर बाद करीब तीन बजे से मतों की गिनती भी की जाएगी। कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी चौकसी रहेगी। सीसीटीवी से भी निगहबानी की जा रही है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से भेजे गए प्रेक्षक एवं विशेष सचिव सर्वज्ञराम मिश्रा ने शुक्रवार को मतदान केंद्र का जायजा लिया।  जिला पंचायत चुनाव में दोपहर एक बजे तक कुल 24 वोट पड़ चुके थे। अब आशीष सिंह और श्याम कुमारी का तीन बजे तक इंतजार किया गया और फ‍िर मतों की गणना शुरू हो गई। 

loksabha election banner

अनिरुद्ध त्रिपाठी बने जिला पंचायत अध्‍यक्ष : मतों की गणना के दौरान जिला पंचायत चुनाव में अनिरुद्ध त्रिपाठी को कुल 20 मत मिले तो वहीं अमित सिंह को कुल चार वोट ही हासिल हो सके। जबकि एक वोट अवैध घोषित कर दिया गया। इस प्रकार कुल 25 वोट भदोही जिला पंचायत अध्‍यक्ष पद के लिए डाले गए थे। इस प्रकार अनिरुद्ध त्रिपाठी जिला पंचायत अध्‍यक्ष निर्वाचित किए गए।  

निर्दल प्रत्याशी अनिरुद्ध त्रिपाठी विजयी घोषित : भदोही जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में समाजवादी पार्टी का किला ढह गया। 16 मतों से भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी के भाई अनिरुद्ध त्रिपाठी विजयी घोषित किए गए। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र दिया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 11:00 बजे से शुरू मतदान दो बजे तक चला। इस दौरान 26 के सापेक्ष 25 मत पड़े। इसके बाद मतों की गणना शुरू हुई। करीब बीस मिनट बाद परिणाम की घोषणा की गई। मतों की गणना में अनिरुद्ध त्रिपाठी को 20 मत जबकि अमित सिंह को महज चार मत और एक मत अवैध घोषित कर दिया गया। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी श्याम कुमारी मौर्य ने नामांकन ही नहीं किया था। भाजपा ने पहले अमित सिंह प्रिंस को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन बाद में टिकट काट दिया था।

भदोही में दो निर्दलियों के बीच सीधी टक्कर : जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सुबह 11 बजे मतदान शुरू हो गया। इस दौरान 12 बजे तक 26 में 19 वोट पड़ चुके हैं। मतदान को लेकर कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में वोटर जिला पंचायत जिला पंचायत सदस्य मतदान कक्ष में प्रवेश कर रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर परिसर में फोर्स तैनात की गई है। भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी के भाई एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिरुद्ध त्रिपाठी और अमित सिंह प्रिंस चुनाव मैदान में हैं। अमित सिंह प्रिंस को भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था। इसके पश्चात टिकट काट दिया गया।

इसके पहले डीएम आर्यका अखौरी और एसपी रामबदन सिंह के अलावा अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारी की समीक्षा की। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के बाद से ही निर्वाचित 26 जिला पंचायत सदस्यों को अपने खेमे में रखने के लिए प्रत्याशियों ने ताकत झोंक दी थी। भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी के भाई एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिरुद्ध त्रिपाठी और अमित सिंह प्रिंस के बीच सीधा मुकाबला है। भाजपा ने अमित सिंह को प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन बाद में अपना समर्थन वापस ले लिया। दोनों प्रत्याशी अंतिम दिन तक बहुमत के आंकड़े को बनाए रखने के लिए एड़ी- चोटी एक कर दिए हैं। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को ही प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है।

शनिवार को सुबह 11 से तीन बजे तक मतदान हो गया। इसके पश्चात तीन बजे से मतों की गिनती की जाएगी। आयोग से आए प्रेक्षक ने भी अधिकारियों संग मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। प्रेक्षक ने अधिकारियों से अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी भी ली। कहा कि मतदान में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा का पुख्ता इंतजार किया जाए। परिसर के अंदर सदस्यों को छोड़ किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था किया गया है। चप्पे- चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी।

मतदान के दिन सदस्यों के लिए निर्देश: मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हो रहे मतदान के दिन नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को जिला पंचायत निर्वाचन प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज का नवीनतम फोटो लाना अनिवार्य होगा। अभिलेख उपलब्ध न कराने पर मतदान नहीं कर पाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.