Move to Jagran APP

आजमगढ़ जिला पंचायत अध्‍यक्ष चुनाव परिणाम 2021: सपा विधायक दुर्गा प्रसाद यादव के पुत्र विजय यादव बने जिपं अध्‍यक्ष

Azamgarh Zila Panchayat Chunav Result LIVE सपा के गढ़ में पहली बार भाजपा प्रत्याशी का सामना हो रहा है। आखिरकार वह दिन तीन जुलाई का होने जा रहा है। अब तीन जुलाई 2021 मतगणना बाद यह तय करेगी कि नया इतिहास बनेगा या फिर पुराना इतिहास दोहराया जाएगा।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sat, 03 Jul 2021 12:00 PM (IST)Updated: Sat, 03 Jul 2021 05:41 PM (IST)
आजमगढ़ जिला पंचायत अध्‍यक्ष चुनाव परिणाम 2021: सपा विधायक दुर्गा प्रसाद यादव के पुत्र विजय यादव बने जिपं अध्‍यक्ष
सपा के गढ़ में पहली बार सपा के मुकाबले भाजपा प्रत्याशी का सामना हो रहा है।

आजमगढ़, जेएनएन। सपा के गढ़ में पहली बार सपा के मुकाबले भाजपा प्रत्याशी का सामना हो रहा है। आखिरकार वह दिन तीन जुलाई का होने जा रहा है। अब तीन जुलाई 2021 मतगणना बाद यह तय करेगी कि नया इतिहास बनेगा या फिर पुराना इतिहास दोहराया जाएगा। बहर हाल सपा से पूर्व कैबिनेट मंत्री व सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव के पुत्र पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय यादव और भाजपा से मछुआ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक और भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य कन्हैया निषाद के पुत्र संजय निषाद के बीच आमने-सामने की टक्कर है। जिले में नेहरू हॉल परिसर में पंचायत चुनाव को लेकर सुबह से ही भारी फोर्स तैनात कर दी गई।

loksabha election banner

आजमगढ़ में सपा के विजय यादव बने जिला पंचायत अध्यक्ष : आजमगढ़ में पूर्व मंत्री व सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव के पुत्र पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय यादव 79 मत पाकर विजयी हुए। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा के संजय निषाद को मात्र पांच मत ही मिले। कुल 84 जिला पंचायत सदस्यों ने इस दौरान मतदान किया था।

सपा के विजय 79 मत पाकर जीते : आजमगढ़ में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर सपा से पूर्व मंत्री व सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव के पुत्र पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय यादव 79 मत पाकर विजयी हुए। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा से मछुआ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व प्रदेश कार्य समिति सदस्य कन्हैया निषाद के पुत्र संजय निषाद को मात्र पांच मत मिले। 84 जिला पंचायत सदस्यों के अध्यक्ष की कुर्सी पर सपा पांचवीं बार काबिज हुई है। जबकि जिले से भाजपा ने पहली बार अपना प्रत्याशी उतारा था, लेकिन मुंह की खानी पड़ी।

दो बजे तक कुल 84 वोट पड़े : जिले के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर नेहरू हाल में दोपहर दो बजे तक शत प्रतिशत मतदान पूरा हो गया। 84 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रहे चुनाव में शांतिपूर्ण खामोशी दिख रही है। इसी के साथ सपा के गढ़ में चर्चाएं जोर पकड़ने लगीं हैं कि पार्टी छठवीं बार इतिहाए दोहराएगी।

दो बजे से पूर्व 79 कर चुके मतदान : आजमगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 1.45 बजे तक कुल 84 में 79 जिला पंचायत सदस्यों ने मतदान किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण चल रही है।

84 जिला पंचायत सदस्यों में एक बजे तक 50 कर चुके मतदान : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एक बजे तक कुल 84 में 50 जिला पंचायत सदस्यों ने अपना मतदान कर दिया था। वहीं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण चल रही मतदान प्रक्रिया के लिए तीन बजे तक की सुरक्षा कड़ी रखी गई है। इसके बाद मतगणना का दौर आएगा और शाम तक परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा।

प्रथम नागरिक के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू : जिले के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर नेहरू हाल और उसके आसपास भारी संख्या में फोर्स तैनाती कर दी गई है। नेहरू हाल जाने वाले सभी मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है। आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। मतदान व मतगणना से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को ही पूछताछ के बाद जाने दिया जा रहा है मतदान सुबह 11 बजे से तीन बजे तक होगा। उसके बाद मतों की गणना करके परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा से पूर्व व सदर विधायक मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव पुत्र पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय यादव औ भाजपा से मछुआ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य कन्हैया निषाद के पुत्र संजय निषाद मैदान में हैं। इस चुनाव में इन दावेदारों के भाग्य का फैसला 84 जिला पंचायत सदस्य करेंगे। बहरहाल, सपा कार्यालय की तरफ से मतदान के लिए सपा प्रत्याशी विजय यादव नेहरू हाल की तरफ निकल गए हैं।

नेहरू हाल मतदान व मतगणना : कलेक्ट्रेट भवन के समीप नेहरू हाल में मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस दौरान सुरक्षा व कोरोना संक्रमण को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सिर्फ जिला पंचायत सदस्य ही मतदान कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे। मोबाइल पर पूरी तरह प्रतिबंध है। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने नेहरू हाल में चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जुलूस पर पूरी तरह प्रतिबंध है। उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

बहरहाल, शांतिपूर्ण खामोशी शनिवार को तीन बजे के बाद मतगणना के बाद टूट जाएगी। यह तय हो जाएगा कि जिले के प्रथम नागरिक की कुर्सी के लिए जीत का ताज सपा के विजय यादव या भाजपा के संजय निषाद के सिर सजेगा। 84 जिला पंचायत सदस्याें के मिनी सदन के अध्यक्ष के लिए सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे से मतदान शुरू होगा। तीन बजे के बाद मतगणना होगी। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हाेने वाले चुनाव के लिए नेहरू हाल से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर के हर तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मतदाताओं को मतदान के लिए नेहरू हाल के दक्षिणी गेट से प्रवेश और पश्चिमी गेट से निकलना होगा। मोबाइल पर पूरी तरह प्रतिबंध हैं। जुलूस निकालने पर भी पांबंदी है। धारा 144 के उल्लंघन पर कार्रवाई सुनिश्चित होगी। सभी संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी सुनिश्चित कर दी गई है।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए सिर्फ एक महिला जिला पंचायत सदस्य को सहयोगी दिया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य ने नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान हस्ताक्षर नहीं कीं थी। सिर्फ एक महिला प्रत्याशी निरक्षर मिली हैं। जिले में कुल 84 जिला पंचायत सदस्य हैं। शनिवार को सभी सदस्य जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। इनमें से एक जिला पंचायत सदस्य ने अनपढ़ होने का हवाल देते हुए निर्वाचन अधिकारी से मतदान के लिए सहयोगी की मांग की थी। वार्ड नंबर-55 रंगडीह से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अनौरा देवी ने नामांकन के दौरान अंगूठा लगाया था। इसकी वजह से जिला प्रशासन ने उन्हें मतदान के लिए परिवार के किसी करीबी सदस्य को सहयोगी के रूप में साथ जाने की अनुमति दी है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत आरके सिंह ने बताया कि मतदान में निरक्षरों, दृष्टिबाधित सदस्य के मतदान में सहयोगी की मांग करने के लिए शुक्रवार को 11बजे तक का समय दिया गया था। इस अवधि में सहयोगी के लिए मांग करने पर केवल एक सदस्य को मतदान के लिए सहयोगी दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.