Coronavirus Varanasi City News Update चिकित्सा कर्मी, फोटोग्राफर समेत 10 संक्रमित, एक की मौत
Coronavirus Varanasi City News Update बीएचयू में भर्ती 49 वर्षीय कोरोना मरीज की 18 जून को किडनी फेल होने से मृत्यु हो गई।
वाराणसी, जेएनएन। Coronavirus Varanasi City News Update बीएचयू लैब से शुक्रवार को 125 सैंपल के परिणाम प्राप्त हुए। छह कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं गुरुवार की देर रात प्राप्त 60 परिणाम में चार कोरोना पॉजिटिव थे। इसमें 10 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसमें पहले से ही बीएचयू में भर्ती 49 वर्षीय कोरोना मरीज की 18 जून को किडनी फेल होने से मृत्यु हो गई। यह मरीज गौरीगंज थाना भेलूपुर का रहने वाला था।
वहीं, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती दो कोरोना मरीज के फॉलोअप सैंपल का परिणाम निगेटिव आई है। वे डिस्चार्ज हो गए।
जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 314 हो गई है। 220 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 83 है। सीएमओ की ओर से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात पॉजिटिव आए चार मरीजों में तीन मरीज दो किशोर व महिला एक ही परिवार के हैं। इनका संबंध शिवाला स्लम एरिया थाना भेलूपुर से है। वहीं, चौथे मरीज का संबंध भी शिवाला स्लम एरिया से ही है। शुक्रवार को पॉजिटिव आए छह मरीजों में पहले मरीज का संबंध चितईपुर थाना लंका से है। यह मरीज एक निजी चिकित्सालय में चिकित्सा कर्मी है। दूसरे मरीज का संबंध हुकुलगंज थाना कैंट से है। यह मरीज पेशे से फोटोग्राफर है। तीसरे महिला मरीज का संबंध दानगंज थाना चोलापुर से है। यह मरीज पूर्व में पॉजिटिव आए मरीज की पड़ोसी है। चौथे मरीज का संबंध सगुनहां थाना फूलपुर से है। यह मरीज एलबीएस एयरपोर्ट पर तैनात थे। पांचवें मरीज का संबंध टडिय़ा थाना सारनाथ से है। यह मरीज पिछले 6 वर्षों से शुगर से ग्रसित थे तथा विगत कुछ दिनों से हाॢनया की परेशानी होने पर इलाज कराने बीएचयू गए जहां पर इनका सैंपल लिया गया। छठवें मरीज का संबंध जनकपुरी कालोनी थाना शिवपुर से है। यह मरीज पूर्व में पॉजिटिव आए मरीज के संपर्क में आया था।
पांच बने नए हॉटस्पॉट
जनपद में पांच नए हॉटस्पॉट बने। इसमें शिवाला स्लम एरिया थाना भेलूपुर, चितईपुर थाना लंका, जनकपुरी कालोनी थाना शिवपुर, सगुनहां थाना फूलपुर व अमनपुरी कालोनी थाना सारनाथ है।
वैष्णव विहार कालोनी हुआ ग्रीन जोन
जनपद में हॉटस्पॉट की संख्या 163 हो गई है। शुक्रवार को एक हॉटस्पॉट वैष्णव विहार कालोनी थाना रोहनियां ग्रीन जोन में आ गया। इस प्रकार 86 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ चुके हैं। एक्टिव हॉटस्पॉट की संख्या 77 है जिसमें 26 ऑरेंज व 51 रेड जोन हैं।
कलेक्ट किए गए 155 सैंपल
जनपद में शुक्रवार को कुल 155 सैंपल कलेक्ट किए गए। अब तक 8659 सैंपल जनपद वाराणसी में लिए जा चुके हैं जिसमें से 8424 सैंपल का परिणाम प्राप्त हो चुके हैं। 235 सैंपल का परिणाम आना शेष है। प्राप्त परिणामों में 8110 परिणाम निगेटिव व 314 परिणाम पॉजिटिव हैं।
कोरोना से दारोगा की मौत
रोहनियां क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी 51 वर्षीय एक दारोगा की शुक्रवार को कोरोना से मौत की पुष्टि होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मूलरूप से आजमगढ़ निवासी व चंदौली के पुलिस रेडियो विंग में तैनात दारोगा हरिहरपुर में मकान बनवाकर पत्नी व दो बच्चों संग रहते थे। तबीयत खराब होने पर चार जून को छुट्टी लेकर घर आए थे। वहीं, 17 जून को स्थिति बिगडऩे पर उन्हें बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका सैंपल 18 जून को लिया गया। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। वहीं जांच रिपोर्ट पॉजिटिव अपने पर क्षेत्र को हॉटस्पाट घोषित कर दिया गया। सीएमओ डा. वीबी सिंह के अनुसार मृत दारोगा चंदौली में ही संक्रमित हुआ था, जिसका उपचार वहीं के अस्पताल में हो रहा था। गंभीर रुप से बीमार होने पर बीएचयू रेफर किया गया था।