आजमगढ़ में नहर में उतराया मिला मजदूर का शव, जानकारी होने के बाद परिजनों में मचा कोहराम
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उमरीश्री गांव निवासी पप्पू यादव (45) पुत्र छोटू यादव परिवार का जीवन-यापन करने के लिए मजदूरी करता था।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Mon, 26 Aug 2019 11:31 AM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2019 11:31 AM (IST)
आजमगढ़, जेएनएन। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उमरीश्री गांव निवासी पप्पू यादव (45) पुत्र छोटू यादव परिवार का जीवन-यापन करने के लिए मजदूरी करता था। रविवार की सुबह काम काम पर निकला मगर देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग परेशान हो गए। परिवार वालों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार की सुबह लोग दैनिक क्रिया के लिए सिवान में गए तो शारदा सहायक खंड 23 की नहर में उसका शव उतराया मिला।
सुबह नहर से शव मिलने की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। तो कई लोगों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। शव मिलने की जानकारी के बाद परिजन भी पहुंचे तो पता चला कि मृतक पप्पू यादव ही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। घटना की जानकारी होने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें