Move to Jagran APP

शनि जयंती 2021 : जानिए बारहों राशियों पर शनि का प्रभाव, शनिदेव के पूजन से प्राप्‍त होगा लाभ

भगवान शनि का बारहों राशियों पर अलग अलग प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशियों पर न्‍याय के देवता शनि का अच्‍छा प्रभाव रहेगा तो कई राशियों के लिए यह समय चुनौती और जोखिम वाला ही साबित होने जा रहा है।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Tue, 08 Jun 2021 02:15 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jun 2021 02:15 PM (IST)
शनि जयंती 2021 : जानिए बारहों राशियों पर शनि का प्रभाव, शनिदेव के पूजन से प्राप्‍त होगा लाभ
भगवान शनि का बारहों राशियों पर अलग अलग प्रभाव पड़ेगा।

वाराणसी, जेएनएन। भगवान शनि का बारहों राशियों पर अलग अलग प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशियों पर न्‍याय के देवता शनि का अच्‍छा प्रभाव रहेगा तो कई राशियों के लिए यह समय चुनौती और जोखिम वाला ही साबित होने जा रहा है। ज्‍योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार 12 राशियों पर शनि का प्रभाव -

loksabha election banner

मेष राशि - धन आगम का सुअवसर, जनसंपर्क लाभदायक, शत्रु परास्त, लाभअर्जन का मार्ग प्रशस्त और आरोग्य सुख की प्राप्ति होगी।

वृषभ राशि - कठिनाइयों में कमी, सफलता हेतु प्रयत्नशील, परिवार में मंगल आयोजन संपन्न, जनकल्याण की भावना जागृत होगी।

मिथुन राशि - ग्रह स्थिति भाग्य के विपरीत होगा, भौतिक सुख-सुविधा में कमी मिलेगी, प्रतिष्ठा पर आघात और व्यापार में हानि के साथ यात्रा निष्‍फल हो जाएगी।

कर्क राशि - लाभअर्जन का मार्ग प्रशस्त होगा, नव संपर्क लाभदायक होगा, धनागम का सुअवसर होगा, शत्रु परास्त होंगे और आरोग्य सुख की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि - नई योजना का शुभारंभ होगा, ग्रह स्थिति पक्ष में है, उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा, राजकीय पक्ष से लाभान्वित होंगे, भौतिक बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी।

कन्या राशि - नवीन योजना का श्रीगणेश करने का समय है, व्यवसाय में विस्तार हेतु विचार विमर्श किया जा सकता है, विवादास्पद मसलों का हल निकलेगा, जीवनसाथी से सामान्य बनेगा।

तुला राशि - कार्य सिद्धि का प्रयास सफल होगा, क्रोध से हानि, वाद विवाद की संभावना, विश्वासघात की आशंका, वाहन से कष्ट होगा।

वृश्चिक राशि - धन संचय की और प्रवृत्ति बढ़ेगी, व्यक्तिगत परेशानी कम होगी, जनकल्याण की भावना जागृत होगी, आत्मीय जनों से सहयोग अपेक्षित रहेगा।

धनु राशि - व्‍यय की अधिकता रहेगी, प्रतिष्ठा पर आघात रहेगा, दांपत्य जीवन में कटुता, वाहन से दुर्घटना संभव और विचारों में उग्रता रहेगी।

मकर राशि - व्यवसायिक प्रगति में अड़चनें आएंगी, स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी, पारिवारिक मतभेद उजागर होंगे साथ ही शारीरिक मानसिक कष्ट भी मिलेगा।

कुंभ राशि - वालों के लिए अभिलाषा की पूर्ति में बाधा, समय आशा के विपरीत मित्रों से अनबन में जोखिम और अनावश्यक भ्रमण होगा।

मीन राशि - पराक्रम से कार्य सिद्धि, श्रेष्ठ जनों से संपर्क, पूंजी का प्रतिफल प्राप्त होगा, शुभ भावनाओं से आत्मिक शांति होगी जबकि गलतफहमियां दूर होंगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.