शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'बनारस' में 17 अक्टूबर 2019 को क्या हो रहा है खास आयोजन
एक खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 17 अक्टूबर 2019 गुरुवार को कब कहां अौर क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।
वाराणसी, जेएनएन। एक खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 17 अक्टूबर, 2019 गुरुवार को कब, कहां अौर क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन-
कार्यशाला : प्रशासनिक अधिकारियों व गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के कार्यों में कुशलता व दक्षता प्रदान करने के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, बीएचयू स्थित ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर में सुबह नौ बजे।
संगोष्ठी : स्कंदगुप्त विक्रमादित्य का ऐतिहासिक पुन: स्मरण एवं भारत राष्ट्र का राजनीतिक भविष्य पर आधारित गुप्तवंशेक-वीर: विषयक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी, बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में सुबह 9.55 बजे।
बैठक : भारत रक्षा मंच की ओर से काशी प्रांत की बैठक, अस्सी स्थित मुमुक्षु भवन में दोपहर एक बजे।
उद्घाटन : टेलीमेडीसिन कार्यक्रम का उद्घाटन, गेट नंबर चार स्थित श्री काशी विश्वनाथ आरोग्य मंदिर में दिन के तीन बजे।
कांफ्रेंस : जमीयत उलमा ए बनारस की ओर से सीरत कांफ्रेंस, पुरानापुल स्थित बड़ी ईदगाह में शाम 6 बजे।
समीक्षा : प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा।