शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'बनारस' में 5 मार्च 2020 को क्या हो रहा है खास आयोजन
एक ही खबर में जानिए कि अापके शहर ए बनारस में 5 मार्च 2020 गुरुवार को कब कहां और क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।
वाराणसी, जेएनएन। एक ही खबर में जानिए कि अापके शहर ए बनारस में 5 मार्च 2020, गुरुवार को कब, कहां और क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।
यज्ञोपवीत संस्कार : महमूरगंज स्थित पाणिनी कन्या महाविद्यालय की संस्थापिका की जयंती पर 30 कन्याओं का यज्ञोपवीत संस्कार सुबह 7.30 बजे।
मैच : बीएचयू स्थित निदेशक कार्यालय और जियोफिजिक्स की टीम के बीच फाइनल मैच विज्ञान संस्थान के ब्रोचा ग्राउंड पर सुबह 10 बजे।
कार्यशाला : बीएचयू के संस्कृत विद्याधर्म विज्ञान संकाय में 21 दिनी कार्यशाला का 18वां दिन सुबह 11 बजे।
भ्रमण : बीएचयू के दृश्य कला संकाय में डा. भाषा मुखर्जी, मिस इंग्लैंड 2019 का संकाय भ्रमण सुबह 11 बजे।
विकास सम्मेलन : चोलापुर स्थित पंचायत भवन में सहभागी शिक्षण केंद्र की ओर से विकास सम्मलेन सुबह 11 बजे।
भंडारा : असि स्थित राम जानकी मठ के पंजाबी भगवान आश्रम में भंडारा सुबह 11.30 बजे।
कवि सम्मेलन : डीएवी पीजी कालेज के स्व.पीएन सिंह स्मृति सभागार में कवि सम्मेलन वह मुशायरा दोपहर 1 बजे।
व्याख्यानमाला : महमूरगंज स्थित यूको बैंक के अंचल कार्यालय में व्याख्यानमाला दोपहर 2 बजे।
बैठक : चांदपुर स्थित इंडस्ट्रीयल स्टेट के कांफ्रेंस हॉल में दी स्मॉल इंडस्ट्री एसोसिएशन की बैठक तीसरे पहर 3.30 बजे।
व्याख्यान : बीएचयू के भौतिकी विभाग के डा. एसएन बोस सभागार में प्रो. डीके राय मेमोरियल व्याख्यान का आयोजन तीसरे पहर 3.30 बजे।