Move to Jagran APP

शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'बनारस' में 12 नवंबर 2019 को क्‍या हो रहा है खास आयोजन

एक खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 12 नवंबर 2019 मंगलवार को कब कहां और क्‍या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 07:57 AM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 07:57 AM (IST)
शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'बनारस' में 12 नवंबर 2019 को क्‍या हो रहा है खास आयोजन
शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'बनारस' में 12 नवंबर 2019 को क्‍या हो रहा है खास आयोजन

वाराणसी, जेएनएन। एक खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 12 नवंबर 2019, मंगलवार को कब, कहां और क्‍या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।

loksabha election banner

दीक्षा समारोह : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 41वां दीक्षा समारोह, महिला छात्रावास के सामने सुबह 11 बजे से।

प्रश्नोत्तरी : संकट हरण श्री हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट की ओर से आध्यात्मिक ज्ञान प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम, शुकुलपुरा तिराहा-दुर्गाकुंड स्थित ट्रस्ट परिसर में सुबह 11 बजे। 

देव दीपावली : मां वनस्पति विकास समिति द्वारा वनस्पति महोत्सव व देव दीपावली का आयोजन, चोलापुर स्थित नियारडीह में सुबह 11 बजे।

प्रकाशोत्सव : गुरुनानक देव महाराज का 550वां प्रकाशपर्व, गुरुद्वारा गुरुबाग में दोपहर 12 बजे। 

सभा : सतुआ बाबा आश्रम के षष्ठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु विष्णुस्वामी संप्रदायाचार्य श्री यमुनाचार्य महराज की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व भंडारा, मणिकर्णिका घाट स्थित आश्रम परिसर में दोपहर 12 बजे।

दंगल : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कुश्ती दंगल, शिवपुर स्थित रामलीला मैदान में दोपहर 1 बजे। 

देव दीपावली :  देव दीपावली पर गंगा आरती, काशी गौरव सम्मान व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, भदैनी स्थित जानकीघाट पर शाम 5 बजे।

देव दीपावली : देव दीपावली महोत्सव का आयोजन केदारघाट पर, शाम 5:30 बजे।

देव दीपावली : देव दीपावली पर्व का आयोजन, आदि गंगा ईश्वरगंगी तालाब पर शाम 5 बजे।

देव दीपावली : वरुणा देव दीपावली महोत्सव का आयोजन, वरुणापुल स्थित लालबहादुर घाट पर शाम 5 बजे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.