Move to Jagran APP

खरमास करेगा कुछ राशियों को परेशान, अपनाएं यह विशेष उपाय और पाएं आरोग्‍य संग पुण्‍य का लाभ

खरमास के दौरान बार‍ह राशियां भी अपना प्रभाव बदल चुकी हैं। वहीं खरमास में सूर्य का यह बदलाव मेष राशि वृषभ राशि मिथुन राशि सिंह राशि कन्या राशि वृश्चिक राशि धनु राशि मकर राशि के लिए लाभदायक नहीं है।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Wed, 16 Dec 2020 01:38 PM (IST)Updated: Wed, 16 Dec 2020 04:25 PM (IST)
खरमास करेगा कुछ राशियों को परेशान, अपनाएं यह विशेष उपाय और पाएं आरोग्‍य संग पुण्‍य का लाभ
खरमास कर्क तुला कुंभ और मीन राशि वालों के लिए ग्रह अनुकूल माना गया है।

वाराणसी, जेएनएन। खरमास कर्क तुला कुंभ और मीन राशि वालों के लिए ग्रह अनुकूल माना गया है। काशी के ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार ज्योतिष में सूर्य ग्रह का नौ ग्रहों में प्रमुख स्थान माना गया है। ज्योतिष की गणना के अनुसार मेष राशि से मीन राशि तक सूर्य ग्रह प्रत्येक मास अपनी राशि बदलते हैं। जिसका प्रभाव पूरे विश्व में देखने को मिलता है। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के साथ ही खरमास माह प्रारंभ हो गया है। 

loksabha election banner

इसके अलावा खरमास के दौरान बार‍ह राशियां भी अपना प्रभाव बदल चुकी हैं। वहीं खरमास में सूर्य का यह बदलाव मेष राशि,  वृषभ राशि, मिथुन राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, वृश्चिक राशि, धनु राशि, मकर राशि के लिए लाभदायक नहीं है। इस दौरान इन राशियोंं के लोगों को सचेत रहने की जरूरत है और खुद का ध्‍‍‍‍‍यान रखने के अलावा कुछ धार्मिक उपायों को अपनाकर भी अपेक्षित नुकसान से बचा जा सकता है। 

यह भी पढ़ें : खरमास कर्क, तुला, कुंभ और मीन राशि के अनुकूल, जानिए बाकी राशियों के लिए भी असर

खरमास के दौरान सूर्य ग्रह की प्रसन्नता के लिए अपने आराध्य देवी देवता की आराधना के साथ सूर्य की भी अर्चना नियमित रूप से करनी चाहिए। प्रातः काल स्नान- ध्यान के उपरांत सूर्य भगवान को ताम्र पात्र में शुद्ध जल, लाल फूल, रोली, चीनी या गुड़ मिलाकर पूर्व दिशा की ओर मुख करके अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही सूर्य मंत्र का जप- श्री आदित्य हृदय स्त्रोत, श्री आदित्य कवच और श्री सूर्य सहस्त्रनाम आदि का पाठ भी करना चाहिए।

रविवार के दिन व्रत या उपवास रखकर मध्यान्ह के समय संकल्प लेकर सूर्य ग्रह से संबंधित लाल रंग की वस्तुएं जैसे लाल वस्त्र, गेहूं, तांबा, लाल फूल, चंदन आदि वस्तुओं का दान दक्षिणा सहित चरित्रवान ब्राहमण को दान देना चाहिए। रविवार के दिन दोपहर 12:00 से 3:00 बजे बिना नमक का भोजन करना चाहिए। इन सब उपायोंं को अपनाने से पुण्य की प्राप्ति होती है और सूर्य देव की कृपा भी मिलती है।

यह भी पढ़ेंखरमास की शुरुआत से मांगलिक कार्यों में विराम, सूर्य के साथ ग्रहों का योग दे रहा उथल पुथल का संकेत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.