Move to Jagran APP

Kartik Poornima 2020 : शुभ संयोग बना रहे पूर्णिमा को खास, इसी दिन साल का आखिरी चंद्रग्रहण भी

Kartik Poornima 2020 ज्योतिषाचार्य पं. गणेश प्रसाद मिश्र ने www.jagran.com को बताया कि उपच्छाया ग्रहण एक सामान्य खगोलीय घटना है इसे खगोलीय यंत्रों से देखा जा सकता है लिहाजा इसका धार्मिक महत्व भारत भर में नहीं है।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 04:43 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 04:45 PM (IST)
Kartik Poornima 2020 : शुभ संयोग बना रहे पूर्णिमा को खास, इसी दिन साल का आखिरी चंद्रग्रहण भी
साल का आखिरी चंद्रग्रहण इस बार 30 नवंबर को पड़ रहा है।

वाराणसी, जेएनएन। साल का आखिरी चंद्रग्रहण इस बार 30 नवंबर को पड़ रहा है। हालां‍कि, इसके भारत में न दिखने के कारण इसका धार्मिक महत्व भी नहीं। इस बाबत ज्योतिषाचार्य पं. गणेश प्रसाद मिश्र ने जागरण को बताया कि उपच्छाया ग्रहण एक सामान्य खगोलीय घटना है; इसे खगोलीय यंत्रों से देखा जा सकता है, लिहाजा इसका धार्मिक महत्व भी नहीं है।

loksabha election banner

ज्योतिषाचार्य पं. गणेश प्रसाद मिश्र के अनुसार इस बार 30 नवंबर सोमवार को उपच्छाया चंद्र ग्रहण लगेगा।  उपच्छाया होने से इसका कोई सूतक काल नहीं होगा। भारत में नहीं दिखने पर यहां के लोगों पर इसका असर भी नहीं पड़ेगा। इस ग्रहण के बावजूद सभी धार्मिक और मांगलिक काम किए जा सकेंगे। वैज्ञानिक नजरिए से ग्रहण एक खगोलीय घटना है जिसका प्रभाव जनजीवन पर नही पड़ता है।

इन देशों में दिखेगा ग्रहण

उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत महासागर, आस्ट्रेलिया और एशिया महाद्वीप के पूर्वी भाग में चंद्रग्रहण को देखा जा सकेगा। इस ग्रहण का समय भारतीय समय के अनुसार दोपहर करीब 1.04 बजे छाया से पहला स्पर्श, दोपहर 3.13 पर परम ग्रास चंद्रग्रहण होगा जबकि शाम 5.22 बजे उपच्छाया से आखिरी स्पर्श होगा।

जानिए उपच्छाया चंद्रग्रहण

पूर्ण और आंशिक ग्रहण के अलावा एक उपच्छाया ग्रहण भी होता है। ऐसे चंद्र ग्रहण में चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया न पड़कर उसकी उपच्छाया पड़ती है। जिसे खगोलीय यंत्रों के जरिये देखा जा सकता है। इस घटना में पृथ्वी की उपच्छाया में प्रवेश करने से चंद्रमा की छवि धूमिल सी दिखती है। चन्द्रग्रहण जब शुरू होता है तो चंद्रमा पृथ्वी की परछाई में प्रवेश करता है जिससे चंद्रमा धुंधला दिखता है।

 

30 नवंबर को साल का आखिरी चंद्रग्रहण

इस बार 30 नवंबर को होने वाला साल का आखिरी चंद्रग्रहण रहेगा। इससे पहले ऐसा ही ग्रहण 5 जुलाई को हुआ था, जो भारत में नहीं दिखा था। दूसरी ओर 5-6 जून और 10-11 जनवरी की रात हुए चंद्रग्रहण पूरे देश में दिखाई दिए थे। इस तरह सालभर में कुल चार चंद्रग्रहण हुए थे।

कार्तिक पूर्णिमा पर विशेष संयोग

इस बार कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर, सोमवार को पड़ रही है। ये कार्तिक महीने का आखिरी दिन होने की वजह से स्नान और दान के लिहाज से यह दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है। सर्वार्थसिद्धि योग के साथ ही वर्धमान योग इस बार कार्तिक पूर्णिमा के दिन रहेंगे। इस बार यह दो प्रमुख शुभ संयोग इस पूर्णिमा को औऱ भी खास बना रहे हैं।

(इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। )


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.