Move to Jagran APP

Jaunpur Panchayat Chunav Result 2021 : एक हजार से अधिक ग्राम पंचायतों का परिणाम घोषित, जिपं सदस्य पद पर कांटे की टक्कर

पंचायत चुनाव के मतों की गणना का सोमवार को सुबह दूसरा चक्र समाप्त हो गया है। अब तीसरे चक्र की गणना चल रही है। इस दौरान एक हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्यों का परिणाम घोषित हो गया है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Mon, 03 May 2021 10:48 AM (IST)Updated: Mon, 03 May 2021 10:48 AM (IST)
Jaunpur Panchayat Chunav Result 2021 : एक हजार से अधिक ग्राम पंचायतों का परिणाम घोषित, जिपं सदस्य पद पर कांटे की टक्कर
अब तीसरे चक्र की गणना चल रही है।

जौनपुर, जेएनएन। Jaunpur Panchayat Chunav Result त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतों की गणना का सोमवार को सुबह दूसरा चक्र समाप्त हो गया है। अब तीसरे चक्र की गणना चल रही है। इस दौरान एक हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्यों का परिणाम घोषित हो गया है। वहीं जिला पंचायत के 83 वार्डों में भाग्य आजमाने वाले प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। कुछ सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी आगे हैं तो कुछ पर निर्दल व अन्य दलों के प्रत्याशी टक्कर दे रहे हैं। कुछ सीटों का परिणाम भी आ गया है।

loksabha election banner

जिला पंचायत के वार्ड 51 में बसपा समर्थित प्रत्याशी प्रीति राजकुमार पाल 270 मतों से आगे चल रही हैैं। इसी तरह वार्ड नंबर 50 से भाजपा समर्थित नीना सिंह करीब 5000 मतों से पीछे चल रही हैं। वार्ड नंबर 47 से भाजपा समर्थित नीरज सिंह 475 मतों से पीछे चल रहे हैं।

वार्ड नंबर 48 से प्रेम नारायण यादव आगे चल रहे हैं। तरह से वार्ड 17 से भाजपा समर्थित माधुरी जायसवाल 400 मतों से पीछे चल रही हैं। इसी तरह बदलापुर विकास खंड क्षेत्र के जिला पंचायत के वार्ड नंबर नंबर 20 निर्दल सदस्य प्रत्याशी निशा सिंह पत्नी शिव प्रताप सिंह 'नाटे' चुनाव जीत गई हैं, वहीं वार्ड 23 से निर्दल प्रत्याशी राम मनोरथ यादव 4247 मत पाकर चुनाव जीत गये।

कड़ी सुरक्षा के बीच  मतगणना जारी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत प्रथम चरण में 15 अप्रैल को पड़े मतों की गणना रविवार को सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना चल रही है। बताते चलें कि ग्राम प्रधान के 1740, ग्राम पंचायत सदस्य के 21 हजार 729,  क्षेत्र पंचायत सदस्य 2027 व जिला पंचायत सदस्य के 83 पदों के लिए मतदान हुआ था। इसमें कुल 36 लाख 29 हजार 704 मतदाता में से 63 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतों की गणना के लिए 9200 कर्मियों को लगाया गया है। मतगणना सभी 21 ब्लाक मुख्यालयों पर हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.