Move to Jagran APP

Investor Summit ने काशी में खोले उद्योगों के द्वार, फूड एग्रो पार्क के चार औद्योगिक इकाइयाें में उत्पादन शुरू

काशी में Investor Summit में एमओयू के बाद फूड एग्रो पार्क में स्थापित हुईं छह औद्योगिक इकाइयों में चार में उत्पादन शुरू हो गया है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sun, 14 Jun 2020 12:12 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2020 12:12 PM (IST)
Investor Summit ने काशी में खोले उद्योगों के द्वार, फूड एग्रो पार्क के चार औद्योगिक इकाइयाें में उत्पादन शुरू
Investor Summit ने काशी में खोले उद्योगों के द्वार, फूड एग्रो पार्क के चार औद्योगिक इकाइयाें में उत्पादन शुरू

वाराणसी, [मुकेश चंद्र श्रीवास्तव]। योगी आदित्यनाथ सरकार में फरवरी 2018 में हुए इन्वेस्टर समिट ने काशी में भी उद्योग स्थापना के द्वार खोले। समिट में एमओयू के बाद फूड एग्रो पार्क में स्थापित हुईं छह औद्योगिक इकाइयों में चार में उत्पादन शुरू हो गया है। इन्वेस्टर समिट में 1045 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गये थे, इनमें मार्च 2020 तक 106 परियोजनाओं में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू हुआ है। 371 एमओयू ऐसे हैं जो विभिन्न चरणों में हैं या उनमें उत्पादन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में तो यह धरातल पर भी उतर आई है। एमओयू में से करीब 45 फीसद से ज्यादा जमीन पर उतर चुके हैं। 14 समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुए थे। इसमें से छह लोगों ने औद्योगिक इकाइयां स्थापित की हैं। जिनमें चार से प्रोडक्शन शुरू है, जबकि दो निर्माणाधीन हैं। शुरू हुई इकाइयों में कम से कम पांच सौ लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। 

loksabha election banner

बनारस में बढ़ रहे उद्योग

काशी में उद्योग का दायरा पहले चांदपुर व गंगा पार इंडस्ट्रियल एस्टेट के रूप में उभरा अब करखियांव बेहतर विकल्प बन रहा। इसमें अब मे. नेचर फ्रेश इंटरप्राइजेज, मे. जेएमडी इंडस्ट्रीज, मे. दुर्गा इंडस्ट्रीज, मे. गेल इंडिया लि., मे. एसकेवी इंडस्ट्रीज, मे. आस्टम वेबरेज लि. के नाम जुड़े हैं। आस्टम वेबरेज, गेल इंडिया की इकाई निर्माणाधीन व अन्य में प्रोडक्शन जारी है। 

सरकार उद्योगों को लेकर गंभीर

दी स्माल इंडस्ट्रीज एसो. के अध्यक्ष राजेश भाटिया कहते हैं- करखियांव स्थित फूड एग्रो पार्क में स्थापित चार इकाइयों में प्रोडक्शन शुरू होना दर्शाता है कि सरकार उद्योगों को लेकर कितनी गंभीर है। अगर ऐसा रहा तो आगे काशी के साथ पूर्वांचल में और निवेशक आएंगे। चांदपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के महामंत्री पीयूष अग्रवाल ने कहा कि लखनऊ में हुए इन्वेस्टर्स समिट में देश-विदेश के उद्यमी आए। पूर्वांचल में उद्योग स्थापना को बिजली, पानी, सस्ती भूमि, कामगार, उपजाऊ जमीन, बुनियादी ढांचा आदि जरूरी है। यदि सरकार जमीन फ्री होल्ड करे तो राजस्व में वृद्धि के साथ व्यापक स्तर पर औद्योगिकीकरण भी होगा। उद्योग उपायुक्त वीरेंद्र कुमार ने बताया कि काशी में छह इकाइयों के स्थापित होने से उद्योग को बढ़ावा मिला है। निवेशक यहां भी रुख करने लगे हैं। इससे जहां एक ओर कारोबार बढ़ रहा वहीं  प्रत्यक्ष रूप से 500 लोगों रोजगार भी मिल रहा है। आगे चल कर रोजगार का दायरा और बढ़ेगा।

एमओयू के बाद वाराणसी में स्थापित इकाइयां (निवेश करोड़ में)

निवेशक                                    निवेश                                उत्पाद

कौस्तुभ अग्रवाल                           24                                 पारंपरिक नमकीन

सुभाषचंद्र जगनानी                       10                                  फूड प्रोसेसिंग

सुभाषचंद्र जगनानी                       10                                  फूड प्रोसेसिंग

गौरीशंकर मिश्रा                           10                                   सीएनजी स्टेशन

विवेक अग्रवाल                            04                                   ब्रेड, रक्स

मीनाक्षी गुप्ता                             04                                   बोल्टलिंग प्लांट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.