Move to Jagran APP

International Womens Day 2021 : सोनभद्र की टॉपर छात्रा मानसी व कामिनी के नाम पर होगा तालाबों का नामकरण

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले की सात टापर छात्राओं के नाम पर तालाबों का नामकरण किया जाएगा। गांव के तालाब अब मानसी व कामिनी के नाम पर जाने जाएंगे। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2020 में जिले में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं का चयन कर लिया गया है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 06:30 AM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 09:18 AM (IST)
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च को सोनभद्र की सात टापर छात्राओं के नाम पर तालाबों का नामकरण किया जाएगा।

सोनभद्र, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च को जिले की सात टापर छात्राओं के नाम पर तालाबों का नामकरण किया जाएगा। गांव के तालाब अब मानसी व कामिनी के नाम पर जाने जाएंगे। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2020 में जिले में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं का चयन कर लिया गया है। तालाब पर छात्रा के नाम का बोर्ड एक वर्ष की अवधि के लिए लगाया जाएगा। इन तालाबों का सुंदरीकरण मनरेगा के तहत कराया जाएगा।

loksabha election banner

शिक्षा के प्रति बेटियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश की योगी सरकार गंभीर है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं मुहिम को बढ़ावा देने के लिए तमाम तरह के आयोजन कर रही है। अब बेटियों को स्वावलंबन व सम्मान दिलाने के लिए एक नई पहल की गई है। इससे की बेटियों की पढ़ाई के प्रति रूझान बढ़ सके। इसको देखते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली टाप सात छात्राओं के नाम पर तालाबों का नामकरण किया जाएगा। एडीएम योगेंद्र बहादुर ङ्क्षसह ने बताया कि राबट््र्सगंज ब्लाक के बिरधी गांव में हाईस्कूल की छात्रा मानसी पटेल, राबट्सगंज ब्रम्हनगर पांचवी गली में हाईस्कूल की छात्रा कामिनी, रेणुकूट की हाईस्कूल की छात्रा काजल मौर्या के नाम पर म्योरपुर में, इंटरमीडिएट की छात्रा प्रतिभा पांडेय के नाम पर पिपरहर, घोरावल ब्लाक के लहास गांव में इंटरमीडिएट की छात्रा नीलम, इनम गांव में इंटरमीडिएट की छात्रा चांदनी व चोपन ब्लाक के मारकुंडी गांव में हाईस्कूल की छात्रा सुहानी यादव के नाम पर तालाबों का नामकरण किया जाएगा। एक वर्ष के लिए यह तालाब इन बेटियों के नाम पर जाना जाएगा।

सात छात्राओं के नाम पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर तालाबों का नामकरण किया जाएगा

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की जिले में सर्वोच्च अंक पाने वाली सात छात्राओं के नाम पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर तालाबों का नामकरण किया जाएगा। डीआइओएस की तरफ से सूची उपलब्ध हो गई है। इसके लिए ग्राम पंचायतों के लेखपालों को निर्देशित कर दिया गया है।  

- अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी।

बोलीं मेधावी...

मेधावियों के नाम से तालाब का नामकरण किया जाना अच्छी पहल है। हमे खुशी मिली कि हमारे गांव का तालाब मेरे नाम से जाना जाएगा।

-मानसी पटेल, बिरधी।

टापर छात्राओं के नाम से तालाब का नाम रखने से अन्य लोगों का पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ेगा।

-कामिनी, ब्रम्हनगर पांचवीं गली।

शासन की तरफ तालाबों का नाम रखना अच्छी पहल है। गांव में हमारे नाम से तालाब का नाम रखने की जानकारी से हर्ष है।

-काजल मौर्य, रेणुकूट।

सभी को मेहनत के साथ पढ़ाई करनी चाहिए। शासन की तरफ से छात्राओं को उत्साहित करने का यह अच्छा प्रयास किया जा रहा है।

-प्रतिभा पांडेय, रेणुकूट।

गांव में हमारे नाम से तालाब होने की जानकारी से खुशी मिल रही है। सरकार की यह पहल छात्राओं में उत्साह भरेगी।

चांदनी गुप्ता,इनम।

हमे तो यकीन ही नहीं हो रहा है कि गांव का तालाब हमारे नाम से जाना जाएगा। यह जानकर बहुत खुशी हो रही है।

-नीलम, लहास।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.