इलाज कराकर घर आते समय वाहन की चपेट में आने से घायल युवक की मौत sonbhdra news
बभनी थाना क्षेत्र के चैनपुर ग्राम निवासी जगरनाथ गुप्ता (58) की अज्ञात वाहन के धक्के से मौत हो गयी।
By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 09:46 AM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 09:46 AM (IST)
सोनभद्र, जेएनएन। बभनी थाना क्षेत्र के चैनपुर ग्राम निवासी जगरनाथ गुप्ता (58) की अज्ञात वाहन के धक्के से मौत हो गयी। बभनी अम्बिकापुर मार्ग से शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे जगरनाथ गुप्ता अपनी बाइक से बाजार करके घर जा रहे थे। पिपराखांड़ में किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे घायल हो गये। घायलावस्था में परिजन तत्काल बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराये। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गम्भीर देखते हुए अन्यत्र भेज दिया। परिजन इलाज हेतु घायल को छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में अस्पताल में ले गये । वहां से इलाज कराकर घर आते समय शनिवार की रात रास्ते मे ही मौत हो गयी। मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें