Move to Jagran APP

बलिया जिला कारागार से हत्यारोपित जेल की दीवार फांदकर फरार, उच्चाधिकारियों को दी सूचना

जिला कारागार से मंगलवार को हत्यारोपित सहित कई मामले में सजा काट रहा बंदी बेचू राम जेल की दीवाल फांदकर फरार हो गया। इसकी खबर लगते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेलर ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी है।

By Abhishek sharmaEdited By: Published: Tue, 05 Jan 2021 03:34 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jan 2021 04:30 PM (IST)
बलिया जिला कारागार से हत्यारोपित जेल की दीवार फांदकर फरार, उच्चाधिकारियों को दी सूचना
जेलर ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी है।

बलिया, जेएनएन। जिला कारागार से मंगलवार को हत्यारोपित सहित कई मामले में सजा काट रहा बंदी बेचू राम जेल की दीवाल फांदकर फरार हो गया। इसकी खबर लगते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेलर ने  घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी है। पुलिस प्रशासन ने घेराबंदी कर हर चौराहे पर तलाशी शुरू कर दी है किन्तु अभी तक कोई सफलता हाथ नही लगी है। जेल प्रशासन की शिकायत पर कोतवाली में बंदी के खिलाफ सबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

loksabha election banner

बांंसडीहरोड़ थाना क्षेत्र के बिगही गांव निवासी बेचू राम पर जिले के कोतवाली, मनियर, गड़वार, नगरा, सहतवार सहित कई थानों में हत्या, चोरी, छिनैती सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज है। वर्ष - 2018 से वह जेल में बंद है। कई दिनों से वह तन्हाई की सजा काट रहा है। पूर्वाह्न  जब बंदी रक्षक उसे जगाने गए तो न जगने पर उसके बैरक का ताला खोलकर देखा तो वह गायब था। इसकी खबर पर जेल प्रशासन के होश उड़ गए। बेचू बैरक का रोशनदान की छड़ काट कर किसी बाहरी की मदद से रस्सी के सहारे दीवार फांद कर फरार हो गया। जेल प्रशासन की माने तो वह सोमवार को पेशी पर न्यायालय गया था। 

बोले जेलर

वर्ष 2018 से सजा काट रहा बंदी बेचू राम बैरक के रोशनदान की छड़ काट कर दीवाल फांद कर फरार हो गया है। इसकी सूचना जिला पुलिस को दे दी गई। कर्मचारियों की संलिप्तता की जांच हो रही है। दोषी मिलने पर कठोर कार्रवाई होगी। -अंजनी राम जेलर जिला कारागार -- बलिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.