Move to Jagran APP

प्रज्ञा ठाकुर को आतंकवादी कहना अशोभनीय, केंद्रीय मंंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने राहुल के बयान पर जताई नाराजगी

प्रज्ञा ठाकुर को आतंकवादी कहना अशोभनीय है। राहुल गांधी को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए। एक सांसद के बारे में इस तरह का बयान देना बचकाना सोच को दर्शाता है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 07:40 PM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 07:40 PM (IST)
प्रज्ञा ठाकुर को आतंकवादी कहना अशोभनीय, केंद्रीय मंंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने राहुल के बयान पर जताई नाराजगी
प्रज्ञा ठाकुर को आतंकवादी कहना अशोभनीय, केंद्रीय मंंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने राहुल के बयान पर जताई नाराजगी

चंदौली, जेएनएन। प्रज्ञा ठाकुर को आतंकवादी कहना अशोभनीय है। राहुल गांधी को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए। एक सांसद के बारे में इस तरह का बयान देना बचकाना सोच को दर्शाता है। उक्त बातें केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमशीलता मंत्री और स्थानीय सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने मुख्यालय के महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

loksabha election banner

कहा महाराष्ट्र की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर वोट दिया लेकिन शिवसेना ने अपना गठबंधन धर्म नहीं निभाया। सत्ता पाने के लिए विरोधी विचारधारा के लोगों संग गठबंधन कर लिया। जल्द ही जनता इसका जवाब देगी। शिवाजी की बात करने वाली शिवसेना को उनके आदर्शों से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने हैदराबाद में दुष्कर्म की घटना पर अफसोस जताया। साथ ही आरोपितों को कठोर से कठोर सजा देने की मांग की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.