वाराणसी में बिटिया को समर्पित की गंगा आरती, नम आखों से विदेशियों ने भी दी श्रद्धांजलि
हैदराबाद की घटना से आहत आगमन संस्था के कार्यकर्ताओं ने शनिवार की शाम गंगा तट पर अनूठा अनुष्ठान किया।
वाराणसी, जेएनएन। हैदराबाद की घटना से आहत आगमन संस्था के कार्यकर्ताओं ने शनिवार की शाम गंगा तट पर अनूठा अनुष्ठान किया। गंगोत्री सेवा समिति की ओर से नैत्यिक सांध्य गंगा आरती दुष्कर्म की शिकार और इस तरह की घटनाओं में मारी गई बेटियों को समर्पित की गई। उनके नाम शांति पाठ और दीपदान किया गया। साथ ही दो मिनट की मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई।
गंगोत्री सेवा समिति के संस्थापक किशोरी रमन दुबे बाबू महाराज और आगमन संस्थान के सचिव डा. संतोष ओझा ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। पं. सीताराम शास्त्री के नेतृत्व में पांच ब्राह्मïणों गंगा पूजन और शांति पाठ किया। इसके बाद गंगा आरती की गई। इससे पहले देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने दो मिनट का मौन रखा। रजनीश सेठ, रचना श्रीवास्तव, किरण, जितेंद्र, अभिषेक जायसवाल, रोहित पांडेय आदि ने संयोजन में सहयोग किया।