पहले दौर में 25 करोड़ लोगों को लगेगी Vaccine, वाराणसी में बोले केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय
केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने शुक्रवार को मोलनापुर गांव स्थित स्व. यदुबीर पांडेय व्यायामशाला प्रांगण में ग्रामीणों से संवाद किया। कहा कि केंद्र सरकार ने कोविड-19 की वैक्सीन लांच होते ही पहले दौर में 25 करोड़ लोगों को लगाने का बीड़ा उठाया है।
वाराणसी, जेएनएन। केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने शुक्रवार को मोलनापुर गांव स्थित स्व. यदुबीर पांडेय व्यायामशाला प्रांगण में ग्रामीणों से संवाद किया। कहा कि केंद्र सरकार ने कोविड-19 की वैक्सीन लांच होते ही पहले दौर में 25 करोड़ लोगों को लगाने का बीड़ा उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के ऐसे ताकतवर नेता हैं जिन्होंने सभी प्रकार के राहत कार्य की व्यवस्था सुनिश्चित कराई।
कोरोना संक्रमण व लाकडाउन के चलते बीच में न आने पर खेद जताते हुए कहा कि इस दौरान तकनीकी सेवाओं से वर्चुअल संवाद किया। इसी तरह कार्यकर्ताओं ने जागरूकता दिखाई तो वे चंदौली लोकसभा के पांचों विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से संवाद कर समस्याओं का निराकरण कराऊंगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हूं। इससे उप्र के पूर्वांचल सहित बिहार राज्य के लोग लाभान्वित होंगे। संवाद के दौरान रेलवे में अप्रेंटिस करने के लिए युवकों ने मांग की। उसका तुरंत निराकरण फोन कर कराया।
मोलनापुर में छह करोड़ 86 लाख से बनी पेयजल टंकी लोकार्पित
मोलनापुर गांव में छह करोड़ 86 लाख की लागत से बनाई गई जल निगम की पानी टंकी के शुभारंभ की घोषणा भी की। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के चौबेपुर इलाके में धान क्रय केंद्र न होने की समस्या किसानों ने उठाया। समस्या निदान के लिए भरोसा दिलाया। कहा कि मैंने समाजसेवी स्व. उदयभान ङ्क्षसह मार्ग की घोषणा भंदहां गांव में की वह सड़क आज मूर्त रूप ले ली। इसी तरह अजगरा विधानसभा में की सड़कों को बनवाने का प्रस्ताव दिया था जो बनना शुरू हो गया। सभी नये पदाधिकारियों का परिचय भी लिया। स्नातक चुनाव में कार्यकर्ताओं को लग जाने की अपील की। काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष रामप्रकाश दुबे, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।