Vindhyachal division के आइजी ने झारखंड व छत्तीसगढ़ सीमा को कराया सील, दिए निर्देश
चार राज्यों छत्तीसगढ़ झारखंड मध्यप्रदेश व बिहार से लगने वाले जनपद की सीमाओं का बुधवार को विंध्याचल मंडल के आइजी पीयूष श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया।
सोनभद्र, जेएनएन। चार राज्यों छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्यप्रदेश व बिहार से लगने वाले जनपद की सीमाओं का बुधवार को विंध्याचल मंडल के आइजी पीयूष श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। छत्तीसगढ़ से लगने वाली आसनडीह व शीशटोला गांव की सीमा पर चहलकदमी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे पूरी तरह सील करा दिया।
आइजी पीयूष श्रीवास्तव बुधवार को जिलाधिकारी एस राजलिंगम व पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के साथ छत्तीसगढ़ की सीमा पर पहुंचे। छत्तीसगढ़ से लगने वाले जनपद के आसनडीह व शीशटोला का जायजा लेने के बीत उसे सील करा दिया। पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि कोई भी व्यक्ति छत्तीसगढ़ या जिले से सीमा पार नहीं करेगा। सीमा पर अतिरिक्त फोर्स की भी तैनाती कर दी गई। उन्होंने पैदल आने-जाने वाले रास्तों पर भी निगरानी रखने की हिदायत संबंधितों को दी। कहा कि कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए सरकार द्वारा जो भी कदम उठाए जा रहे हैं उसका पालन करना आवश्यक है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी दुद्धी संजय कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिन्हा मौजूद रहे। आइजी ने मध्यप्रदेश से लगने वाले जनपद के सिरसोती सीमा पर भी गए। बीजपुर प्रभारी निरीक्षक को सख्ती बरतने का निर्देश दिया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी दुद्धी सुशील यादव, क्षेत्राधिकारी दुद्धी संजय वर्मा, स्टेटिक मजिस्ट्रेट अनिल मिश्रा, एसएचओ श्याम बहादुर यादव मौजूद रहे। आइजी बुधवार की शाम चार बजे झारखंड सीमा, सलैयाडीह ग्राम पंचायत में स्थित कोन मोड़ तिराहा, बूटबेड़वा ग्राम पंचायत में लगने वाली बाजार का जायजा लिया। झारखंड सीमा पर भी अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। दोनों राज्यों के सीमाओं को पूरी तरह सील करने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ङ्क्षसह को निर्देशित करते हुए कहा कि थाने से सटे रेलवे ट्रैक के रास्ते से भी झारखंड का कोई भी व्यक्ति यूपी में न आए। आइजी के निर्देश पर झारखंड की सीमा पर स्थित गांव धरतीडोलवा, बूटबेढ़वा, मुड़ीसेमर, मेदनीखाड़, बरखोरहा को सील कर दिया गया है।