Move to Jagran APP

मानव संपदा पोर्टल से रोकेंगे फर्जीवाड़ा, शैक्षिक संस्थानों के शिक्षकों व कर्मियों के विवरण होंगे अपलोड

अब उच्च शैक्षिक संस्थानों के शिक्षकों व कर्मचारियों के विवरण भी मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड होंगे।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Thu, 18 Jun 2020 08:00 AM (IST)Updated: Thu, 18 Jun 2020 09:36 AM (IST)
मानव संपदा पोर्टल से रोकेंगे फर्जीवाड़ा, शैक्षिक संस्थानों के शिक्षकों व कर्मियों के विवरण होंगे अपलोड
मानव संपदा पोर्टल से रोकेंगे फर्जीवाड़ा, शैक्षिक संस्थानों के शिक्षकों व कर्मियों के विवरण होंगे अपलोड

वाराणसी, जेएनएन। अब उच्च शैक्षिक संस्थानों के शिक्षकों व कर्मचारियों के विवरण भी मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड होंगे। ऐसे में विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों की सर्विस बुक पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी। पोर्टल पर एक क्लिक करते ही अधिकारियों, शिक्षकों व कर्मचारियों पूरी कुंडली सामने आ जाएगी। ऑनलाइन होने से अभिलेखों का डिजिटल सत्यापन भी कराया जा सकता है। इस प्रकार मानव संपदा के पोर्टल से फर्जीवाड़े पर भी लगाम लगने की संभावना जताई जा रही है। 

loksabha election banner

बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित विद्यालयों के अध्यापकों व कर्मचारियों का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। यही नहीं प्रेरणा एप के माध्यम से अध्यापकों को अवकाश के लिए अब ऑनलाइन आवेदन करने की भी सुविधा प्रदान कर दी गई है। मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड शैक्षिक अभिलेखों के माध्यम से ही कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की तथाकथित चर्चित अध्यापिका अनामिका शुक्ला की फर्जीगिरी पकड़ी गई। इसे देखते हुए शासन ने अब मानव संपदा के पोर्टल को और विस्तार देने का निर्णय लिया है। इसके तहत विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को अधिकारियों, शिक्षकों व कर्मचारियों का संपूर्ण विवरण पोर्टल पर अपलोड कराने का निर्देश दिया गया है। शासन के निर्देश पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ व संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में पहल शुरू कर दी गई है। विद्यापीठ के कुलसचिव डा. एसएल मौर्य ने बताया कि विश्वविद्यालय के सभी अध्यापकों व कर्मचारियों को मानव संपदा का फार्म भरने का निर्देश दिया गया है। इसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित अन्य विवरण शामिल हैं ताकि इसके आधार पर शिक्षकों व कर्मचारियों का सर्विस बुक पोर्टल पर अपलोड किया जा सके।     

माध्यमिक में 50 फीसद ही हुआ काम

माध्यमिक विद्यालयों के अध्यापकों व कर्मचारियों का सर्विस बुक ऑनलाइन करने की प्रक्रिया जारी है। हालांकि गत दो वर्षों में अब तक 50 फीसद शिक्षकों व कर्मचारियों का विवरण ही पोर्टल पर अपलोड किया जा सका है।

क्या है मानव संपदा

राज्य कर्मचारियों का मानव संसाधन प्रबंधन ऑनलाइन करने के लिए प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआइसी) से मानव संपदा नाम से एक पोर्टल बनाया है। इस वेब पोर्टल पर सभी विभागों को अपने यहां के कर्मचारियों का विवरण फीड करना है। ताकि राज्य कर्मचारियों का सर्विस बुक ऑनलाइन किया जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.