आजमगढ़ में युवक को गोली मार कर किया घायल, एक अन्य तलवार से घायल
आजमगढ जिले में महराजगंज थाना क्षेत्र के महाजी देवारा में सुबह साढ़े नौ बजे जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला बोल दिया।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Tue, 29 Jan 2019 12:05 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jan 2019 12:05 PM (IST)
आजमगढ़, जेएनएन। महराजगंज थाना क्षेत्र के महाजी देवारा में सुबह साढ़े नौ बजे जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। इस दौरान एक पक्ष से चलाई गई गोली से 40 वर्षीय राहुल निषाद घायल हो गया। वहीं आरोप है कि मौके पर मौजूद एक अन्य युवक के ऊपर तलवार से हमला किया गया है। वह भी गंभीर रूप से घायल है, दोनों को ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें