पुर्तगाल से आए मेहमान को गाइड ने लूटा, मामले को दबा रही थी पुलिस, कोर्ट के आदेश पर एफआइआर
देश भ्रमण पर पुर्तगाल से आए एक नागरिक को उसके गाइड ने ही लूट लिया। हैरत की बात यह है कि पुलिस भी मामले को पूरी तरह दबाने में जुटी रही।
By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 05:42 PM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 05:42 PM (IST)
जौनपुर,जेएनएन। अतिथि देव भव: अर्थात मेहमान भगवान के समान हैं। उन्हें सम्मान देना हमारा कर्तव्य है। इसको कलंकित करते हुए देश भ्रमण पर पुर्तगाल से आए एक नागरिक को उसके गाइड ने ही लूट लिया। हैरत की बात यह है कि पुलिस भी मामले को पूरी तरह दबाने में जुटी रही। मामले का खुलासा कोर्ट में पहुंचने के बाद हुआ। घटना 18 अगस्त की है।
पुर्तगाल से भारत भ्रमण के लिए आए विदेशी नागरिक जोश अगस्तो कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित होटल में ठहरा था। ऐतिहासिक स्थलों को दिखाने के लिए उसके साथ आए गाइड रजनीश यादव ने ही उसका मोबाइल, वीजा, पासपोर्ट व 20 हजार रुपये गायब कर दिया। सुबह उठने पर उसे इसकी जानकारी मिली। उसने कोतवाली में गाइड रजनीश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया। पुलिस ने भी मामले को दबाने का पूरा प्रयास किया और मीडिया के समक्ष घटना को उजागर नहीं किया। एफआइआर की कॉपी दीवानी न्यायालय में संबंधित कोर्ट में दाखिल होने पर इसका खुलासा हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें