CBSE 12th फार्मूला व कांसेप्ट की समझ से ही गणित में अच्छे अंक, मनोयोग से जुटने की जरूरत
पढ़ाई में कोई शार्टकट रास्ता नहीं होता है। ऐसे में प्रारंभिक स्तर से परिश्रम करने की जरूरत होती है। प्रारंभिक ज्ञान नहीं होने से आगे के पाठ्यक्रमों को समझना मुश्किल होता है।
वाराणसी, जेएनएन। पढ़ाई में कोई शार्टकट रास्ता नहीं होता है। ऐसे में प्रारंभिक स्तर से परिश्रम करने की जरूरत होती है। प्रारंभिक ज्ञान नहीं होने से आगे के पाठ्यक्रमों को समझना मुश्किल होता है। वहीं दूसरी ओर गणित का नाम सुनते ही ज्यादातर छात्रों की धड़कन बढ़ जाती है। जबकि इससे अच्छा व सरल कोई विषय है ही नहीं। गणित एक ऐसा विषय है जिसमें शत-प्रतिशत अंक लाए जा सकते हैं। विज्ञान व गणित पढऩे वाले छात्रों केलिए परीक्षा में अच्छे अंक लाना आसान होता है। इसके लिए आपको फार्मूला और कांसेप्ट समझने भर की देर है। एक बार आप फार्मूला और कांसेप्ट समझ गए तो बड़े से बड़ा सवाल चुटकी में हल कर सकते हैं। फार्मूला और कांसेप्ट के बदौलत ही गणित में अंकों की उड़ान भर सकते हैं।
ऐसे में फार्मूला और कांसेप्ट को दिमाग में बैठाने का प्रयास करें। इसके लिए पांच साल के मॉडल पेपर को कम से कम पांच बार हल करना होगा। अब परीक्षा की तैयारी के लिए समय कम है। हालांकि, इतना भी कम समय नहीं कि छात्र तैयारी न कर सकें। ऐसे में पूरे मनोयोग से परीक्षा की तैयारी में जुटने का समय है। राज इंग्लिश स्कूल (पहडिय़ा) में गणित के प्रवक्ता पंकज श्रीवास्तव के अनुसार सीबीएसई 12वीं के गणित विषय में अच्छे अंक हासिल करने के कुछ टिप्स इस प्रकार हैं...
- सभी थ्योरम की अच्छी तरह प्रैक्टिस करें जिससे प्रश्न आसानी से हल कर सकें।
- मैथ एक एक स्कोङ्क्षरग विषय है। इसमें हर स्टेप पर अंक मिलते हैं। इसलिए प्रश्नों को समझ कर उत्तर देने की जरूरत।
- परीक्षा में कैलकुलेशन लंबी हो सकती है। इसलिए समय बर्बाद करने से अच्छा है कि बेसिक कैलकुलेशन चार्ट को याद रखें।
- मैथ की परीक्षा में टाइम मैनेजमेंट संग फार्मूला समझना बेहद जरूरी होता है।
-एनसीईआरटी की पाठ्य-पुस्तक से ही करें अभ्यास। परीक्षा में एनसीईआरटी की किताबों से ही पूछे जाएंगे सवाल।
-एक-एक अंक के प्रश्न विशेष रूप से करें तैयार। पूरे अंक मिलने की संभावना।
- गणित में लिखित अभ्यास करना बहुत जरूरी। रटने की बजाय करें प्रैक्टिस।
गुरुमंत्र
- तनाव से रहें दूर, आत्मविश्वास बनाए रखने की जरूरत
- परीक्षा में यदि कोई सवाल कठिन लगे तो समय न करें बर्बाद।
- परीक्षा में भी जो सवाल सरल लगे उसे पहले करें हल।
- सवालों को अच्छी तरह समझने के बाद ही करें हल।
-एनसीईआरटी पुस्तकों से प्रश्न आएंगे। एनसीईआरटी की पुस्तकों से करें अभ्यास।
-सवालों को हल करते समय बनाए रखें एकाग्रता। टाइम मैनेजमेंट का रखें ध्यान
- स्वास्थ्य का रखें ध्यान। देर रात तक पढऩा ठीक नहीं। रहें शांत, लें भरपूर नींद।
कैसे-कैसे होंगे प्रश्न
- एक-एक अंक के अति लघुउत्तरीय 20 सवाल
-दो-दो अंकों के लघु उत्तरीय छह सवाल
चार-चार अंकों के विस्तृत उत्तरीय छह सवाल
-छह-छह अंक के चार सवाल विस्तृत उत्तरीय।
किस-किस पाठ से पूछे जाएंगे सवाल
- रिमेंबरिंग के कांसेप्ट पर आधारित 20 फीसद सवाल
-अंडरस्टैंडिंग पर आधारित 35 फीसद सवाल
- एप्लीकेशन पर आधारित 25 फीसद सवाल
- हॉट्स और इवैल्यूएशन पर आधारित 20 फीसद सवाल ।