Move to Jagran APP

वाराणसी में बालिकाओं ने कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह के खिलाफ किया प्रदर्शन

आशा ट्रस्ट और लोक समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को सेवापुरी क्षेत्र के भतपुरवां करधना गांव में लड़कियों ने लिंग भेद के खिलाफ जन जागरूकता रैली निकाली। खास बात यह रही कि रैली में लड़कियों के अलावा बड़ी संख्या में गांव की महिलाओं ने भी भाग लिया।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 02:12 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 02:12 PM (IST)
वाराणसी में बालिकाओं ने कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह के खिलाफ किया प्रदर्शन
रैली में लड़कियों के अलावा बड़ी संख्या में गांव की महिलाओं ने भी भाग लिया।

वाराणसी, जेएनएन। मिर्जामुराद में आशा ट्रस्ट और लोक समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को सेवापुरी क्षेत्र के भतपुरवां करधना गांव में लड़कियों ने लिंग भेद के खिलाफ जन जागरूकता रैली निकाली। खास बात यह रही कि रैली में लड़कियों के अलावा बड़ी संख्या में गांव की महिलाओं ने भी भाग लिया। रैली में शामिल गांव की सैकड़ों किशोरी लड़कियों ने 'नहीं किसी का हो अपमान लड़का लड़की एक समान,बाबा हमको पढ़ने दो पढ़कर आगे बढ़ने दो, कन्या भ्रूण हत्या बन्द करो, बाल विवाह पर रोक लगाओ, हमको दुनिया में आने दो अपना मान बढ़ाने दो, बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ आदि नारे लगाते हुए और हाथ में तख्तियां लेकर चल रहे थे।

loksabha election banner

रैली गांव के विभिन्न बस्तियों से होकर आशा सिलाई केंद्र भतपुरवां तक गयी। जहां पर बालिका महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर सामाजिक कार्यकर्ता तनुजा मिश्रा और शर्मिला ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में लड़कियों ने लिंग भेदभाव और लड़का लड़की असमानता पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया और लैंगिक असमानता के खिलाफ  खुलकर अपने विचार रखें। कार्यक्रम में बेनीपुर, भतपुरवां लालपुर, गनेशपुर, नागेपुर, कल्लीपुर, कुंडरिया आदि आसपास के कई गांव  की लड़कियों ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि तनुजा मिश्रा ने कहा कि हमारा समाज लड़कियों और लड़कों में आज भी भेदभाव कर रहा है। जिसके कारण कोख में ही लड़कियों को मार दिया जाता है नतीजन  दिनप्रतिदिन लड़कियों की संख्या घटती जा रही है। उत्तर प्रदेश की आबादी में छह साल की उम्र में एक हजार बच्चों के मुकाबले सिर्फ 902 बच्चियां है। इस आंकड़े के मुताबिक प्रदेश में हर साल औसतन पौने दो लाख बेटियां गायब हो रही हैं, जो चिंता की बात है।

लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर ने कहा कि आराजी लाइन और सेवापुरी ब्लाक के दर्जनों गांव में किशोरी संगठन बनाकर लड़कियों के अधिकार पर जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। समाज में व्‍याप्त दहेज, बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या, महिला हिंसा को खत्म करने के लिये लड़कियों की टोली गठित की जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता शर्मिला ने कहा कि यदि हमें खुशहाल घर समाज चाहिए तो महिलाओं के साथ होने वाले हर तरह के भेदभाव के खिलाफ आवाज उठानी होगी।

कार्यक्रम का संचालन सोनी, स्वागत राजकुमारी पटेल और धन्यवाद ज्ञापन आशा मौर्या ने किया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से बेबी राजकुमारी अर्चना सोनी,अनीता,आशा,सरोज,मीरा,अनीता पटेल, शर्मिला, सीमा, सुनीता, कोमल, वन्दना, किरन पटेल, मधुबाला, अमित, पंचमुखी, श्यामसुन्दर, सुनील, शिवकुमार आदि लोगों ने अपने अपने विचार दिये।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.