Move to Jagran APP

सोनभद्र में मध्य प्रदेश से सटे क्षेत्र की चुनिया नदी में चार लोग डूबे, दो महिलाओं की लाश बरामद

दो महिलाओं का शव पुलिस ने घटना स्थल से नौ किमी.दूर गोपद नदी के किनारे से बरामद किया। जबकि हादसे में फंसी एक किशोरी सुप्रिया सही सलामत बच गई। दूसरी किशोरी प्रियंका लापता है जिसको खोजने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा रेस्क्यू चलाया जा रहा है।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 03:29 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 03:29 PM (IST)
सोनभद्र में मध्य प्रदेश से सटे क्षेत्र की चुनिया नदी में चार लोग डूबे, दो महिलाओं की लाश बरामद
दो महिलाओं का शव पुलिस ने घटना स्थल से नौ किमी.दूर गोपद नदी के किनारे से बरामद किया।

सोनभद्र, जेएनएन। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जनपद मुख्यालय से 70 किमी. दूर सरई थाना क्षेत्र के ग्राम कोनी स्थित चुनिया नदी में शुक्रवार की देर शाम साढ़े सात बजे अचानक आए पानी की चपेट में आने से मां-बेटी समेत चार लोग बह गईं। जिनमें दो महिलाओं का शव पुलिस ने घटना स्थल से नौ किमी. दूर गोपद नदी के किनारे से बरामद किया। जबकि हादसे में फंसी एक किशोरी सुप्रिया सही सलामत बच गई। दूसरी किशोरी प्रियंका लापता है, जिसको खोजने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा रेस्क्यू चलाया जा रहा है।

loksabha election banner

घटना की सूचना पर रात में ही सरई थाना प्रभारी संतोष तिवारी, देवसर एसडीएम विकास सिंह व देवसर एसडीओपी घटना स्थल पहुंच कर राहत व बचाव कार्य में जुटे हुए। सरई थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि ग्राम कोनी निवासी उर्मिला (30) पत्नी श्रीकृष्ण जायसवाल, सुप्रिया (10) पुत्री श्रीकृष्ण जायसवाल, प्रियंका (9) पुत्री श्रीकृष्ण जायसवाल और अन्नु (33) पत्नी बाबू राम जायसवाल शुक्रवार को गांव स्थित जंगल में लकड़ी लेने गईं थीं। लकड़ी चुनते देर शाम हो गई। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। दोनो महिलाएं किशोरियों के साथ लकड़ियां समेट घर जाने लगी। इसी दौरान गांव स्थित चुनिया नदी पार करते समय बारिश का पानी नाले में उफान लेने लगा। जिसकी चपेट में आकर सभी बह गई।

सूचना मिलने के बाद रात में ही राहत व बचाव कार्य में पुलिस टीम जुट गई। रेस्क्यू के दौरान घटना स्थल से कुछ दूरी पर ही सुप्रिया झाड़ी में जीवित मिल गई। घटना स्थल से नौ किमी दूर मध्य रात्रि में गोपद नदी के किनारे उर्मिला का शव बरामद हुआ। घटना के 14 घंटे बाद दूसरी महिला अन्नू का शव शनिवार की सुबह नौ बजे गोपद नदी के किनारे ग्राम दूधमनिया के समीप पाया गया। टीआई श्री तिवारी के अनुसार हादसे में फंसे कुल चार में से दो महिलाओं का शव बरामद हुआ है जबकि एक किशोरी की जान बचाई गई है। लापता प्रियंका की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.