खाद्य विभाग एक दिन में लेगा 36 नमूने, असिस्टेंट कमिश्नर फूड के पास जमा होंगे सारे सैंपल
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से पंद्रह फरवरी को एक ही दिन में 36 नमूने जमा किए जाएंगे। इसमें ब्लेंडेड आयल सरसों तेल दूध खोवा आटा एवं घी के छह-छह नमूने शामिल होंगे। सभी नमूनों को वाराणसी स्थित असिस्टेंट कमिश्ननर आफ फूड के यहां जमा किए जाएंगे।
गाजीपुर, जेएनएन। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से पंद्रह फरवरी को एक ही दिन में 36 नमूने जमा किए जाएंगे। इसमें ब्लेंडेड आयल, सरसों तेल, दूध, खोवा, आटा एवं घी के छह-छह नमूने शामिल होंगे। सभी नमूनों को वाराणसी स्थित असिस्टेंट कमिश्ननर आफ फूड के यहां जमा किए जाएंगे। इसके बाद जांच के लिए वहां से गाजियाबाद भेजे जाएंगे। इसके लिए विभाग के खाद्य अधिकारी जो अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर नमूनों को इक_ा करेंगे। यह कार्यक्रम पूरे उत्तर प्रदेश में एक ही दिन रखा गया है।
खाद्य विभाग मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। रोजाना अभियान चलाकर मिलावटी खाद्य पदार्थ के नमूने लिए जा रहे हैं। इसके बावजूद मिलावटखोरी पर लगाम नहीं लग रही है। सबसे अधिक मिलावट के मामले ब्लेंडेड आयल, सरसों तेल, दूध, खोवा, आटा एवं घी आदि में आते हैं। इसे देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने एक ही दिन एक-एक वस्तुओं के छह-छह नमूने लेने का निर्णय लिया है।
बोले अधिकारी
सभी क्षेत्रों के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को नमूने लेने का निर्देश जारी कर दिया गया है। वे सभी अपने-अपने क्षेत्रों में चक्रमण कर नमूने लेंगे। इस बार नमूनों को जांच के लिए लखनऊ स्थित लैब में नहीं भेजा जाएगा। - अजीत कुमार मिश्र, अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन।