गाजीपुर में स्थिर हुआ गंगा का जलस्तर, नए इलाकों में फैला बाढ़ का पानी, हजारों लोग प्रभावित Gazipur news
कई दिनों से जिले में गंगा का बढ़ रहा जलस्तर आखिरकार सुबह छह बजे स्थिर हो गया।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Fri, 20 Sep 2019 09:27 AM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 09:27 AM (IST)
गाजीपुर, जेएनएन। कई दिनों से जिले में गंगा का बढ़ रहा जलस्तर आखिरकार सुबह छह बजे स्थिर हो गया। वहीं सुबह सात बजे 64.260 सेमी पर बह रही गंगा वर्ष 2016 में आई बाढ़ के रिकार्ड से करीब एक मीटर नीचे है। वैसे पानी का फैलाव नए इलाकों में तेजी से होने पर फिलहाल रफ्तार का अनुमान नहीं लग पा रहा है।
जिला आपदा प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक जल स्तर में लगातार वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है। अब तक करीब विभिन्न तहसीलों के 800 परिवार प्रभावित हो चुके हैं। जबकि शरण स्थलों पर फिलहाल इनकी संख्या कम है। वैसे एनडीआरएफ की टीम लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत बचाव में जुटी हुई है। सर्वाधिक समस्या पशुआें को हरा चारा मिलने की है जो बाढ़ में डूबे हुए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें