गंगा का रुख बढ़ाव की ओर, वाराणसी में घाट दोबारा डूबे, बलिया में खतरा बिंदु से ऊपर Varanasi news
पूर्वांचल में गंगा का रुख अब भी बढ़ाव की ओर बना हुआ है शनिवार को गंगा नदी वाराणसी में घाटों तक दोबारा पहुंच गई।
वाराणसी, जेएनएन। पूर्वांचल में गंगा का रुख अब भी बढ़ाव की ओर बना हुआ है, शनिवार को गंगा नदी वाराणसी में घाटों तक दोबारा पहुंच गई। वहीं बलिया जिले में शनिवार को गंगा ने दोबारा खतरा बिंदु पार कर लिया है। इसके अलावा दुबेछपरा बंधा के पास गंगा के कटान से कई एकड फसल भी नदी में समा गई है। वहीं गाजीपुर जिले में गंगा धीरे धीरे चेतावनी बिंदु के ओर अग्रसर हैं। दरसल मध्य प्रदेश से चंबल नदी में पानी छोडा गया है जो यमुना और गंगा के रास्ते होते हुए पूर्वांचल तक अब पहुंचने लगा है।
गंगा में बढाव हालांकि धीरे धीरे हो रहा है मगर यह स्तर भी कई जगह पर चिंता का सबब बना हुआ है। लगातार गंगा का रुख प्रयागराज और फाफामऊ में बढ़ रहा है। जिसकी वजह से पूर्वांचल में गंगा नदी का रुख लगातार बढ़ाव का बना हुआ है। बलिया जिले में गंगा खतरा बिंदु से दस सेमी ऊपर है जबकि गाजीपुर जिले में गंगा चालीस सेमी चेतावनी बिंदु से दूर हैं। वहीं वाराणसी में गंगा का दोबारा घाटों पर जलस्तर बढ़ने लगा है। इसकी वजह से कई घाटों का संपर्क दोबारा आपस में टूट गया है।
जिला |
खतरा | चेतावनी | वर्तमान | रुख |
मीरजापुर | 77.72 | 76.724 | 73.94 | बढ़ाव |
वाराणसी | 71.26 | 70.26 | 68.42 | बढ़ाव |
गाजीपुर | 63.10 | 62.10 | 61.72 | बढ़ाव |
बलिया | 57.61 | 56.61 | 57.71 | बढ़ाव |