टेंपाे पलटने से तीन महिला सहित पांच लोग हुए घायल, चालक की स्थिति गंभीर mau news
टेंपो पलटने से तीन महिला सहित पांच घायल हो गए। वहीं एक की हालत गंभीर है। घटना शुक्रवार की सुबह 10.20 की है।
By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 11:50 AM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 11:50 AM (IST)
मऊ, जेएनएन। टेंपो पलटने से तीन महिला सहित पांच घायल हो गए। वहीं एक की हालत गंभीर है। घटना शुक्रवार की सुबह 10.20 की है। बरलाई मोड़ पर मोहम्मदाबाद मऊ से मऊ के लिए टैंपो में लगभग 6 से 7 की संख्या में सवारी बैठे हुए थे। थाना दक्षिण टोला क्षेत्र के बरलाई मोड़ के पास टेंपो अनियंत्रित हो कर पलट जाने से हादसा हुआ। जिसमें टेंपो चालक बालचंद गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को राहगीरों व दुकानदारों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। अन्य घायल को सामान्य चोट लगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें