Move to Jagran APP

बलिया में दुबहड़ के पूर्व ब्लाक प्रमुख के भतीजे की गाड़ी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

बलिया में घोड़हरा में दुबहड़ ब्लाक के पूर्व प्रमुख महेशा नंद गिरि के भतीजे अंशुमान गिरि पर गुरुवार की रात बदमाशों ने हमला किया। हमलावरों की फायरिंग में वह बाल-बाल बच गए। सीओ अरुण कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई

By saurabh chakravartiEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 03:31 PM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 03:31 PM (IST)
बलिया में दुबहड़ के पूर्व ब्लाक प्रमुख के भतीजे की गाड़ी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे
दुबहड़ ब्लाक के पूर्व प्रमुख महेशा नंद गिरि के भतीजे अंशुमान गिरि पर गुरुवार की रात बदमाशों ने हमला किया।

बलिया, जेएनएन। दुबहड़ थाना क्षेत्र के घोड़हरा में दुबहड़ ब्लाक के पूर्व प्रमुख महेशा नंद गिरि के भतीजे अंशुमान गिरि (28 वर्ष) पर गुरुवार की रात बदमाशों ने हमला किया। हमलावरों की फायरिंग में वह बाल-बाल बच गए। सीओ अरुण कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

loksabha election banner

अंशुमान गिरि पुत्र स्वर्गीय ब्रह्मानंद गिरि  देर रात बलिया में अपने एक मित्र से मिलकर कार से वापस  घर जा रहे थे। उनकी गाड़ी जनाड़ी चट्टी से घोड़हरा स्थित कब्रिस्तान के रास्ते पर धीमी चल रही थी। इसी बीच बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें लक्ष्य कर गोली चला दी। वह जब तक कुछ समझ पाते बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसके बाद तेजी से भाग निकले। इस वारदात में वह बाल-बाल बच गए। फायरिंग से गाड़ी के सामने एवं साइड का शीशा टूट गया। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी  दुबहड़ थाना पुलिस व अपने परिवार के सदस्यों को दी।

क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह व एसएचओ अनिल चंद्र तिवारी तत्काल मौके पर पहुंचे। अंशुमान गिरि ने घटना की तहरीर दुबहड़ पुलिस को दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। ग्राम्य विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के संयोजक रोहित कुमार सिंह ने उनके घर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.