मऊ में पराली जलाने के मामले में एक पर एफआइआर, लेखपाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज
संतोष कुमार सिंह द्वारा अपनी धान की फसल कटाई करने के पश्चात पराली में आग लगा दी गई। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे तहसील के लेखपाल संजीव कुमार पांडेय ने इसकी तहकीकात के पश्चात अपनी रिपोर्ट स्थानीय तहसील प्रशासन को सौंप दी।
मऊ, जेएनएन। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम सिरसा में गत 31 अक्टूबर को संतोष कुमार सिंह द्वारा अपनी धान की फसल कटाई करने के पश्चात पराली में आग लगा दी गई। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे तहसील के लेखपाल संजीव कुमार पांडेय ने इसकी तहकीकात के पश्चात अपनी रिपोर्ट स्थानीय तहसील प्रशासन को सौंप दी।
इस पर रविवार को तहसील प्रशासन ने शासन द्वारा जारी किए गए निर्देश का उल्लंघन करते हुए उसके विरुद्ध स्थानीय कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। इस बाबत पूछे जाने पर तहसीलदार मुहम्मदाबाद गोहना संजीव कुमार यादव ने बताया कि सरकार के सख्त निर्देश के बावजूद भी संतोष कुमार सिंह द्वारा पराली जलाया गया। इस पर तहसील के लेखपाल ने युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।