Move to Jagran APP

विश्व धरोहर सूची में शामिल 22 स्मारकों की छाया चित्र प्रदर्शनी सारनाथ के पुरातात्विक खंडहर में लगी

विश्व धरोहर सप्ताह के अवसर पर सारनाथ स्थित पुरातात्विक खण्डहर परिसर में भारत के विश्व धरोहर सूची में शामिल 22 स्मारकों की छाया चित्र प्रदर्शनी मंगलवार को लगाई गई।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 08:16 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 08:16 PM (IST)
विश्व धरोहर सूची में शामिल 22 स्मारकों की छाया चित्र प्रदर्शनी सारनाथ के पुरातात्विक खंडहर में लगी
विश्व धरोहर सूची में शामिल 22 स्मारकों की छाया चित्र प्रदर्शनी सारनाथ के पुरातात्विक खंडहर में लगी

वाराणसी, जेएनएन। विश्व धरोहर सप्ताह के अवसर पर सारनाथ स्थित पुरातात्विक खण्डहर परिसर में भारत के विश्व धरोहर सूची में शामिल 22 स्मारकों की छाया चित्र प्रदर्शनी मंगलवार को लगाई गई। इस अवसर पर प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व विभाग बीएचयू के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. सीताराम दुबे ने कहा कि भगवान बुद्ध के उपदेश लोगों का विवेक जगाने वाले हैं।

loksabha election banner

उन्होंने हमेशा नैतिकता व सदाचार को स्थापित करने की बात कही है। उनके विचारों को आत्मसात करने से विश्व शांति व समृद्धि की ओर अग्रसर होगा। इस अवसर पर अजय श्रीवास्तव, डॉ. नितेश सक्सेना, राजेश यादव, अनिल सिंह, अनुराग, प्रमोद सहित आदि उपस्थित थे। संचालन सहायक पुरातत्वविद डॉ. मनीषा सिंह व धन्यवाद ज्ञापन अधीक्षण पुरातत्वविद नीरज सिन्हा ने किया। इस मौके पर विश्व धरोहर सप्ताह के प्रथम दिन पुरातत्व खण्डहर परिसर में पर्यटकों के लिए मुफ्त था।

विश्व धरोहर सप्ताह के अवसर पर लगी छाया चित्र प्रदर्शनी, हुई सगोष्ठी

विश्व धरोहर सप्ताह के अवसर पर सारनाथ स्थित पुरातात्विक खण्डहर परिसर में भारत के विश्व धरोहर सूची में शामिल 22 स्मारकों की छायाचित्र प्रदर्शनी मंगलवार को लगाई गई। इस अवसर पर प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व विभाग बीएचयू के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. सीताराम दुबे ने कहा कि भगवान बुद्ध के उपदेश लोगों का विवेक जगाने वाले है। उन्होंने हमेशा नैतिकता व सदाचार को स्थापित करने की बात कही है। उनके विचारों को आत्मसात करने से विश्व शांति व समृद्धि की ओर अग्रसर होगा। इस अवसर पर  अजय श्रीवास्तव ने विचार व्यक्त किया। संचालन सहायक पुरातत्वविद डॉ. मनीषा सिंह व धन्यवाद ज्ञापन अधीक्षण पुरातत्वविद नीरज सिन्हा ने किया। इस मौके पर डॉ. नितेश सक्सेना, राजेश यादव, अनिल सिंह, अनुराग, प्रमोद सहित आदि उपस्थित थे। इस मौके पर विश्व धरोहर सप्ताह के प्रथम दिन पुरातत्व खण्डहर परिसर में पर्यटकों के लिए निःशुल्क था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.